जौनपुर। बदलापुर विधानसभा के पूर्व सपा विधायक ओमप्रकाश दुबे उर्फ बाबा दुबे की बुवा सूर्यराजी देवी का 93 वर्ष की उम्र में कृष्णापुर स्थित उनके घर पर निधन हो गया। वह काफी दयालु और धार्मिक स्वभाव की महिला थी। उनके पुत्र महेंद्रनाथ तिवारी ग्राम प्रधान रह चुके हैं। उनके निधन की खबर मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। पूर्व प्रधान कृष्णदेव तिवारी, अनिल कुमार दुबे, पूर्व प्रधानाचार्य लालचंद पांडे, मुकुंदधर तिवारी, वरिष्ठ पत्रकार शिवपूजन पांडे, वरिष्ठ शिक्षक मयाशंकर तिवारी, डॉक्टर विजय तिवारी, पत्रकार दिनेश तिवारी, संजय तिवारी,गुड्डू रामबली तिवारी, समाजसेवी डीएस तिवारी,सुशील कुमार तिवारी, हृदय प्रकाश तिवारी, श्रीप्रकाश (वकील) तिवारी, समाजसेवी सुभाष दुबे, श्रवण तिवारी, मुन्ना तीर्थराज तिवारी, वेद प्रकाश तिवारी, विजय तिवारी, समेत अनेक लोगों ने उनके निधन पर गहरा दुख प्रकट करते हुए उनकी आत्मा की शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना की है। 26 मार्च को एकादशाह तथा 28 मार्च को त्रयोदशाह का कार्यक्रम रखा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *