मुंबई। कला व्यक्ति के मन में बनी स्वार्थ, परिवार, क्षेत्र, धर्म, भाषा और जाति आदि की सीमाएँ मिटाकर विस्तृत और व्यापकता प्रदान करती है। व्यक्ति के मन को उदात्त बनाती है। वह व्यक्ति को “स्व” से निकालकर “वसुधैव कुटुम्बकम्” से जोड़ती है। उत्तर भारतीय संघ कार्यालय में, संघ के ट्रस्टी राजकुमार पाल के साथ पधारे गिनीज बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज ग्रैंड क्यूब मास्टर अफ्फान कुट्टी ने जब अपनी आंखें बंद कर संघ के अध्यक्ष संतोष आरएन सिंह की जीवंत तस्वीर बनाई तो वह उनकी अद्भुत कला को देखकर दंग रह गए। कुट्टी की अद्भुत कला की सराहना करते हुए संतोष सिंह ने उन्हें शुभकामनाएं दी।इस अवसर पर भाजपा विधायक राजहंस सिंह, संघ के महामंत्री देवेंद्र तिवारी, कार्यकारिणी पदाधिकारी श्रीनिवास तिवारी भी उपस्थित रहे।