By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Reading: एएसआई के सर्वे पर बिना औपचारिक सूचना मीडिया कवरेज पर लगी रोक,कोर्ट ने दिया मुस्लिम पक्ष की अर्जी पर आदेश
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
Font ResizerAa
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Akhand Rashtra News > ताज़ा ख़बरें > एएसआई के सर्वे पर बिना औपचारिक सूचना मीडिया कवरेज पर लगी रोक,कोर्ट ने दिया मुस्लिम पक्ष की अर्जी पर आदेश
ताज़ा ख़बरें

एएसआई के सर्वे पर बिना औपचारिक सूचना मीडिया कवरेज पर लगी रोक,कोर्ट ने दिया मुस्लिम पक्ष की अर्जी पर आदेश

Akhand Rashtra
Last updated: August 10, 2023 6:37 pm
Akhand Rashtra
3 years ago
Share
एएसआई के सर्वे पर बिना औपचारिक सूचना मीडिया कवरेज पर लगी रोक,कोर्ट ने दिया मुस्लिम पक्ष की अर्जी पर आदेश
SHARE

वाराणसी।ज्ञानवापी में भारतीय पुरातत्त्व सर्वेक्षण विभाग(एएसआई) द्वारा किए जा रहे सर्वे पर मीडिया कवरेज पर रोक लगाने के लिए मुस्लिम पक्ष की अर्जी पर गुरुवार को जिला जज की अदालत का आदेश आ गया है। जिला जज डॉ. अजय कृष्ण विश्वेश की अदालत ने कहा कि ज्ञानवापी परिसर के सर्वे के संबंध में एएसआई, वादी व प्रतिवादी के अधिवक्ताओं, जिला शासकीय अधिवक्ता (दीवानी) या अधिकारियों को कोई टिप्पणी करने या किसी को सूचना देने का अधिकार नहीं है।

Contents
मुस्लिम पक्ष ने की थी मीडिया कवरेज पर रोक लगाने के लिए मांगकोर्ट ने कहा- सर्वे की प्रकृति संवेदनशीलकोई कुछ भी कहीं साझा नहीं करेगा

अदालत ने अपने आदेश में कहा कि एएसआई, वादी पक्ष और प्रतिवादी पक्ष के द्वारा कोई जानकारी न दिए जाने के बावजूद बगैर औपचारिक सूचना के सर्वे के संबंध में प्रिंट मीडिया, सोशल मीडिया या इलेक्ट्रॉनिक मीडिया गलत प्रकार से कोई समाचार प्रकाशित करता है तो उसके खिलाफ विधि के अनुसार आवश्यक कार्रवाई की जा सकती है।

मुस्लिम पक्ष ने की थी मीडिया कवरेज पर रोक लगाने के लिए मांग

अंजुमन इंतेजामिया मसाजिद कमेटी ने अदालत में आवेदन देकर ज्ञानवापी में हो रहे एएसआई के सर्वे के संबंध में मीडिया कवरेज पर रोक लगाने की मांग की थी। मसाजिद कमेटी का कहना था कि सर्वे को लेकर तथ्यों के विपरीत रिपोर्टिंग की जा रही है। मसाजिद कमेटी के आवेदन पत्र पर जिला जज की अदालत में बुधवार को बहस हुई। इसके बाद अदालत ने आदेश के लिए पत्रावली सुरक्षित रख ली थी।गुरुवार को अदालत ने अपना आदेश सुना कर आवेदन पत्र का निस्तारण किया।साथ ही दो अन्य आवेदन पत्रों के निस्तारण के लिए 17 अगस्त को सुनवाई करेगी।

कोर्ट ने कहा- सर्वे की प्रकृति संवेदनशील

अदालत ने कहा कि न्यायालय के आदेश से जो सर्वे का कार्य चल रहा है, उसकी प्रकृति संवेदनशील है। एएसआई के अधिकारी सर्वे की रिपोर्ट केवल न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने के लिए बाध्य हैं। सर्वे के संबंध में कोई सूचना प्रिंट मीडिया, सोशल मीडिया या इलेक्ट्रॉनिक मीडिया को दिया जाना न तो औचित्यपूर्ण है और न ही विधि सम्मत है।

- Advertisement -
anaya's kitchenanaya's kitchen

कोई कुछ भी कहीं साझा नहीं करेगा

अदालत ने एएसआई के अधिकारियों को आदेश दिया कि वे सर्वे के संबंध में किसी भी प्रिंट मीडिया, सोशल मीडिया या इलेक्ट्रानिक मीडिया को कोई जानकारी नहीं देंगे। सर्वे के संबंध में कोई जानकारी किसी अन्य व्यक्ति से भी नहीं साझा करेंगे और रिपोर्ट केवल न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करेंगे।

अदालत ने कहा कि वाद के वादीगण व प्रतिवादीगण, उनके अधिवक्तागण, जिला शासकीय अधिवक्ता (दीवानी) और अन्य अधिकारियों को भी आदेशित किया जाता है कि सर्वे के संबंध में कोई जानकारी प्रिंट मीडिया, सोशल मीडिया या इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के साथ साझा न करें। न सर्वे से संबंधित किसी जानकारी का प्रचार-प्रसार करें। ताकि, रिपोर्ट केवल न्यायालय के समक्ष ही प्रस्तुत की जा सके।

You Might Also Like

ई ससुरी जाड़ा…..!
पर्यावरण पार्क में भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर की प्रतिमा का अनावरण
नवकुम्भ का तृतीय वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया
पारंपरिक होली में शामिल हुए इंजीनियर,प्रोफेसर, समाजसेवी, पत्रकार
महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश के विकास संगम को नई दिशा देगा ‘बूस्ट इंडिया कॉन्क्लेव – एकता समिट अध्याय 3’
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article ताजमहल के पूर्वी गेट पर विदेशी पर्यटक भिड़े,जमकर चले लात-घूंसे ताजमहल के पूर्वी गेट पर विदेशी पर्यटक भिड़े,जमकर चले लात-घूंसे
Next Article दिल ढूंढ़े” के लिए विशाल राजा और एकता श्रीमाली ने गाया रोमांटिक गाना दिल ढूंढ़े” के लिए विशाल राजा और एकता श्रीमाली ने गाया रोमांटिक गाना
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • आसपास बनारस कर लूँ…!
  • Bada Mangal 2026: राष्ट्रीय हिन्दू रक्षा परिषद ने किया ‘सनातनी कवच’ का विमोचन, समाज में स्वच्छता और शुचिता का जागेगा अलख
  • उन्नाव दर्दनाक हादसा: रोड रोलर ने कुचला 10 वर्षीय बच्चे को, शव रखकर परिवार ने हाईवे जाम किया
  • अखिल भारतीय सर्वजन हित पार्टी का “विराट कार्यकर्ता सम्मेलन” संपन्न, ‘मिशन 2027’ का हुआ शंखनाद
  • अवध प्रांत में आतंक का पर्याय बने चार शातिर बदमाशों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Recent Comments

  1. Akhand Rashtra on उत्कृष्ट शिक्षा की अलख जगाने के लिए मुंबई के वकील ने गांव में खोला स्कूल
  2. Akhand Rashtra on चलती ट्रेन में गोलीबारी, RPF के ASI और 3 यात्रियों की मौत, जयपुर-मुंबई ट्रेन में पालघर के पास फायरिंग
  3. Bhaskar Singh on माता भाग्यलक्ष्मी के दर्शनोपरांत रामराज्य सभा का समापन
  4. Ryan F on चलती ट्रेन में गोलीबारी, RPF के ASI और 3 यात्रियों की मौत, जयपुर-मुंबई ट्रेन में पालघर के पास फायरिंग
  5. AlyciaH on उत्कृष्ट शिक्षा की अलख जगाने के लिए मुंबई के वकील ने गांव में खोला स्कूल
about us

Akhand Rashtra एक राष्ट्रीय दैनिक अख़बार है, जो 18 वर्षों से निष्पक्ष, सटीक और जिम्मेदार पत्रकारिता करते हुए प्रिंट व डिजिटल माध्यमों पर सक्रिय है।

Important Category

  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • गुजरात
  • पश्चिम बंगाल
  • बिहार
  • महाराष्ट्र

Important Links

  • देश
  • विदेश
  • एक्सक्लूसिव
  • अपराध
  • राजनीति
  • साहित्य

Quick Link

  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions – Akhand Rashtra
  • Disclaimer
  • GDPR
  • Contact

Find Us on Socials

© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Not a member? Sign Up