By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
    • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Reading: आजमगढ़ का कुख्यात गैंगस्टर अरविंद कश्यप गिरफ्तार
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
Font ResizerAa
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
    • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Akhand Rashtra News > ताज़ा ख़बरें > आजमगढ़ का कुख्यात गैंगस्टर अरविंद कश्यप गिरफ्तार
ताज़ा ख़बरें

आजमगढ़ का कुख्यात गैंगस्टर अरविंद कश्यप गिरफ्तार

Akhand Rashtra
Last updated: August 12, 2023 4:33 am
Akhand Rashtra
3 years ago
Share
SHARE

2013 में दिनदहाड़े की थी विधायक सीपू सिंह की हत्या

आजमगढ़ का कुख्यात गैंगस्टर अरविंद कश्यप गिरफ्तार
मंगलेश्वर त्रिपाठी

आजमगढ / पुर्वांचल के कई जिलों का दुर्दांत अपराधी और विधायक सिपू सिंह को दिन दहाड़े मौत की नीद सुलाने वाले, एक लाख के इनामिया गैंगस्टर अरविंद कश्यप को उत्तर प्रदेश की एसटीएफ की वाराणसी इकाई ने डिल्लो नगर, लोहारा ,थाना डाबा, लुधियाना पंजाब से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।एसटीएफ को मुखबिर से सूचना मिली कि अभियुक्त अरविंद कश्यप भेष बदल कर वहां रह रहा है।अभियुक्त की पहचान सुनिश्चित करने के बाद उसकी गिरफ्तारी की गई। पूछताछ और अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए उसे जेल भेजा गया, अरविन्द कश्यप आजमगढ जिले के मेहनाजपुर थाना क्षेत्र के चकिया कसयवल गांव का रहने वाला है। वर्ष 2013 जुलाई में माफिया ध्रुव सिंह कुंटू के इशारे पर आजमगढ के सगड़ी विधानसभा के तत्कालीन विधायक सर्वेश सिंह सीपू की उसके अपराधिक गिरोह के सदस्यों ने दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस हत्याकांड में मुख्य अभियुक्त ध्रुव सिंह कुंटू बनाया गया था और 6 लोगों को सह अभियुक्त बनाया गया था। मामले में 16 मार्च 2022 को ध्रुव सिंह कुंटू सहित 7 अभियुक्त को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी, जिसमे अभियुक्त अरविंद कश्यप फरार चल रहा था ।

एसटीएएफ के अपर पुलिस अधीक्षक विनोद सिंह ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त अरविन्द कश्यप ने पुलिस द्वारा की गई पूछताछ में बताया है कि उसने इण्टर तक पढ़ाई किया है। पढ़ाई के दौरान ही मनबढ़ किस्म के लडकों से उसका सम्पर्क हो गया था। पढाई के दौरान ही हुए विवाद में एक लडके को चाकू मार दिया था, जिसके सम्बन्ध में अभियोग पंजीकृत हुआ और जेल चला गया। जेल से छूटने के बाद इसने अपना एक गैंग बनाकर ताबड़तोड़ कई घटनाओं को अंजाम दिया। वर्ष-2010 में जनपद वाराणसी के थाना आदमपुर पुलिस द्वारा मुठभेड के दौरान अरविन्द कश्यप को उसके गैंग के मृत्युंजय सिंह, राजेश तिवारी आदि के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। वाराणसी जेल में पूर्वांचल का कुख्यात माफिया ध्रुव सिंह उर्फ कुण्टू सिंह भी बन्द था। यह सभी जनपद आजमगढ़ में चल रहे अपने-अपने मुकदमें में पेशी के लिये एक ही वाहन से वाराणसी से आते-जाते थे। अरविन्द कश्यप के साथी मृत्युजंय सिंह की जान-पहचान पहले से ही ध्रुव सिंह उर्फ कुण्टू सिंह से थी। इस दौरान अरविन्द कश्यप की भी ध्रुव सिंह उर्फ कुण्टू सिंह से घनिष्ठता हो गयी। जेल से छूटने के बाद अरविन्द कश्यप अपने घर पर रहने लगा। मृत्युजंय सिंह ने अरविन्द कश्यप से मेहनाजपुर थाना क्षेत्र में उसके घर पर मिला और उसे बताया कि ध्रुव सिंह उर्फ कुण्टू सिंह जनपद आजमगढ के सगड़ी विधायक सर्वेश सिंह सीपू की हत्या कराना चाहता हैं। इस पर अरविन्द कश्यप, मृत्युंजय सिंह और दिनेश सिंह उर्फ घोड़ा के साथ निकला और आजमगढ़ में अन्य साथियों से मुलाकात कर सर्वेश सिंह सीपू की रैकी करने के उपरान्त दिनांक 19जुलाई,2013 की सुबह में जीयनपुर बाजार में हत्या करने की योजना बनाई और पूर्व नियोजित योजना के तहत ध्रुव सिंह उर्फ कुण्टू सिंह के इशारे पर विधायक सर्वेश सिंह सीपू की गोली मारकर हत्या कर दिया । घटना को अंजाम देने के बाद अपने साथियों के साथ वह फरार हो गया। अरविन्द कश्यप लुधियाना में नाम बदल कर किराए पर कमरा लेकर रह रहा था और बेडशीट के होलसेल का धंधा करता था।

आपातकाल आजाद भारत के इतिहास का काला अध्याय – रमेश चंद्र मिश्र
भगतसिंह, सुखदेव और राजगुरू के शहादत दिवस पर एमडब्ल्यूओ ने लगाया रक्तदान शिविर
श्री बजरंग इंटर कॉलेज में मनाया गया विश्व योग दिवस
मां विंध्यवासिनी का दर्शन कर रवि व्यास ने की शांति और खुशहाली की प्रार्थना
बहरीन में जय श्री राम के नारे लगाएंगे विधायक रमेश चंद्र मिश्र
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article रमेश चंद्र मिश्र के लखनऊ आवास पर पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष और उपमुख्यमंत्री रमेश चंद्र मिश्र के लखनऊ आवास पर पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष और उपमुख्यमंत्री
Next Article मोबाइल के ज़ूम पे.....! मोबाइल के ज़ूम पे…..!
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

about us

Akhand Rashtra एक राष्ट्रीय दैनिक अख़बार है, जो 18 वर्षों से निष्पक्ष, सटीक और जिम्मेदार पत्रकारिता करते हुए प्रिंट व डिजिटल माध्यमों पर सक्रिय है।

  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • गुजरात
  • पश्चिम बंगाल
  • बिहार
  • महाराष्ट्र
  • देश
  • विदेश
  • एक्सक्लूसिव
  • अपराध
  • राजनीति
  • साहित्य
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions – Akhand Rashtra
  • Disclaimer
  • GDPR
  • Contact

Find Us on Socials

© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Join Us!
Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..
[mc4wp_form]
Zero spam, Unsubscribe at any time.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Not a member? Sign Up