ज्ञान प्रकाश सिंह की सराहनीय राष्ट्र सेवा

मुंबई /जौनपुर। आम तौर पर दिल में देश के प्रति प्यार और समर्पण की भावना तो हर इंसान रखता है, परंतु देश भक्ति और राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना दिमाग में भी होना आवश्यक है। देश भक्ति और राष्ट्र प्रेम से जुड़ी हुई बहुत सी बातें हम नजरअंदाज करते हुए चलते हैं। जौनपुर के लोहिया पार्क में 111 फुट के स्तंभ में लगा राष्ट्रीय ध्वज काफी दिनों से क्षतिग्रस्त हो गया था। शासन प्रशासन के साथ-साथ राजनीति से जुड़े लोगों और आम नागरिकों की भी जिम्मेदारी बनती थी कि तत्काल यहां नया राष्ट्रीय ध्वज लगाया जाए। मुंबई के उद्योगपति तथा समाजसेवी ज्ञान प्रकाश सिंह का ध्यान जैसे ही इस राष्ट्रीय ध्वज पर पड़ी, उन्होंने तत्काल इसे बदलने का निर्णय लिया। जनपद के शहीदों के परिजनों के साथ लोहिया पार्क पहुंचकर 60 फीट लंबा 40 फीट चौड़ा नए राष्ट्रीय ध्वज का आरोहण कराया। भारत के 76 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अब नए राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी जाएगी। ज्ञान प्रकाश सिंह के अनुसार – आकाश में लहराता हुआ तिरंगा देश की आन, बान और शान की अभिव्यक्ति करने के साथ-साथ राष्ट्रीय एकता और अखंडता को मजबूत करता है। इस अवसर पर जिला उद्यान अधिकारी डॉ सीमा सिंह, ध्वजारोहण करने आए शहीद राजेश सिंह के पिता राजेंद्र सिंह, शहीद जिलाजीत यादव की माता उर्मिला यादव एवं शहीद राकेश सिंह की पत्नी सरोज सिंह को उन्होंने सवाल माला तथा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। उपस्थित लोगों के साथ उन्होंने वृक्षारोपण किया और सभी लोगों को अपने घर के आसपास लगाने के लिए एक-एक पौधा भी दिया। राष्ट्र और पर्यावरण प्रेम का सुंदर समन्वय दिखाई दिया। कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित रहने वालों में पत्रकार डॉ मधुकर तिवारी, रामकृष्ण दुबे, बबलू, अंजना सिंह, उर्वशी सिंह, मेनका सिंह, जय सिंह ,शैलेंद्र सोनकर ,आलोक तिवारी, शरद पाठक, मुकेश सिंह ,सुनील यादव ,मयंक नारायण, अनुराग तिवारी, अरुण सिंह आदि का समावेश रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *