मुंबई। केंद्र और राज्य सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाओं और प्रदेश के अभूतपूर्व विकास को देखते हुए, महाराष्ट्र की जनता के आशीर्वाद से एक बार फिर प्रचंड बहुमत के साथ भाजपा महायुति की सरकार बनने जा रही है। भाजपा उपाध्यक्ष तथा श्री सिद्धि विनायक मंदिर ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष आचार्य पवन त्रिपाठी ने पत्रकार वार्ता के दौरान उपरोक्त बातें कही। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र की जनता ने हमेशा हिंदुत्व और सनातन धर्म का साथ दिया है। वह हमेशा हिंदुत्व और राष्ट्र धर्म के साथ खड़ी रही। महाराष्ट्र के आराध्य देव छत्रपति शिवाजी महाराज ने जिस हिंदवी स्वराज की स्थापना की थी , आज महाराष्ट्र की जनता उसी रास्ते पर चलकर हिंदुत्व को मजबूत करने का काम कर रही है। महाराष्ट्र की जनता एक बार फिर खुले मन और खुले दिल से भाजपा महायुति को अपना समर्थन देने जा रही है। आचार्य त्रिपाठी ने कहा कि महा विकास आघाड़ी जनता के बीच अपना विश्वास खो चुकी है। सिर्फ झूठ के सहारे लंबी राजनीति नहीं की जा सकती। जनता अब उनके किसी बहकावे या प्रलोभन में आने वाली नहीं है। जनता विकास के साथ-साथ आत्मसम्मान और आत्म गौरव भी चाहती है। महाराष्ट्र के स्वाभिमान और गौरवपूर्ण संस्कृति की रक्षा के लिए महायुति सरकार ने संकल्पित भावना के साथ काम किया है। उन्होंने कहा कि विपक्ष को अपनी पराजय का अंदाजा हो चुका है। यही कारण है कि वह लगातार जनता को भ्रमित करने का प्रयास कर रही है।
महाराष्ट्र की हिंदुत्ववादी जनता भाजपा महायुति सरकार के साथ – आचार्य पवन त्रिपाठी

अपनी भाषा चुने।
You Might Also Like
Leave a Comment
Recent Posts
- SIR विवाद में भूचाल: 13 करोड़ नाम हटने पर बवाल, ECI में 14 बार आंतरिक मतभेद का खुलासा; मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, CJP का CEC ज्ञानेश कुमार को 48 घंटे का अल्टीमेटम
- असली Joker कौन? अभिजीत दीपके और CJP पर शिवसेना का तीखा हमला
- सिस्टम को स्टूडेंट नहीं, अंधभक्त चाहिए’: इंदौर में राहुल गांधी की हुंकार; 13% होल्ड, पेपर लीक और फर्जीवाड़े पर छात्रों के साक्ष्यों से गरमाई सियासत
- 63 घंटे बाद भी न्याय का इंतजार: विक्रम के परिवार के समर्थन में उठी आवाज, प्रशासन से मुआवजा-नौकरी और पुनर्वास की मांग
- भोर की खामोशी चीखों में बदली: सिजुआ में धंसी धरती, मलबे में दबकर 10 वर्षीय विक्रम की मौत; 25 परिवारों पर टूटा बेघर होने का संकट
