जौनपुर:आज बुधवार को सिहीपुर स्थित पार्टी कार्यालय पर भाजपा मछलीशहर के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष डॉ. अजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में प्रथम जिला बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की शुरुआत में डॉ. अजय कुमार सिंह ने हाल ही में संपन्न हुए पार्टी कार्यक्रमों की गहन समीक्षा की। उन्होंने विगत आयोजनों की सफलता और कमियों पर प्रकाश डालते हुए कार्यकर्ताओं को संगठन की मजबूती के लिए और अधिक समर्पण का आह्वान किया। इसके बाद उन्होंने आगामी कार्यक्रमों की विस्तृत रूपरेखा पेश की, जिसमें कार्यकर्ताओं की भूमिका और जमीनी स्तर पर जन-जन तक पार्टी की नीतियों को पहुँचाने की रणनीति शामिल थी।डॉ. सिंह ने अपने प्रेरक संबोधन में सभी मंडल अध्यक्षों को स्पष्ट निर्देश दिए कि वे बिना किसी भेदभाव के समाज के हर वर्ग को जोड़ने का प्रयास करें। उन्होंने कहा, हमें ऐसा वातावरण बनाना है, जिसमें हर कार्यकर्ता और नागरिक भाजपा के साथ जुड़ाव महसूस करे। यही एकता आगामी पंचायत चुनाव और 2027 के विधानसभा चुनाव में पार्टी का परचम बुलंद करने का आधार बनेगी। उन्होंने जोर देकर कहा कि कार्यकर्ताओं का विश्वास और मेहनत ही वह नींव है, जिस पर मछलीशहर जिला भाजपा का मजबूत किला बनेगा।बैठक में संगठनात्मक ढांचे को सशक्त करने, बूथ स्तर तक प्रभावी संवाद स्थापित करने और जनता के बीच पार्टी की उपलब्धियों को प्रचारित करने पर भी गहन विचार-मंथन हुआ। डॉ. सिंह ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुँचाएँ और विपक्ष के दुष्प्रचार का मुंहतोड़ जवाब दें।इस दौरान मंडल अध्यक्षों ने भी अपने सुझाव और योजनाएँ साझा कीं, अंत में सभी ने एकजुट होकर पार्टी के लक्ष्यों को हासिल करने का संकल्प लिया।संचालन स्कन्द पटेल ने किया।इस अवसर पर राजेश सोनकर,जयेश सिंह,आशीष सरोज,रणविजय सिंह,रजनीश चौबे,मुकेश सिंह,शिवम पाल,महेश चौरसिया,राजेश जायसवाल,अभिनव सिंह,मिथिलेश गिरी,प्रदीप पासी,योगेश मिश्रा,हरिहर राजभर,संतोष मौर्य,सुशील निषाद,उद्रेज पटेल,जगदीश चौहान आदि उपस्थित रहे।
जनपद को बनाना है भाजपा का मजबूत गढ़

अपनी भाषा चुने।
You Might Also Like
Leave a Comment
Recent Posts
- परिश्रम द्वारा आयोजित नेत्र चिकित्सा शिविर का 500 जरूरतमंद लोगों ने उठाया लाभ
- ज्योतिरादित्य इंस्टिट्यूट ऑफ़ फार्मेसी ने निकाली जागरूकता रैली
- सनातन थीम की टाउनशिप विकसित करने पर निवेशक करें विचार : रविंद्र जायसवाल
- डॉ जिज्ञासा तिवारी ने किया जौनपुर का नाम रोशन
- SIR विवाद में भूचाल: 13 करोड़ नाम हटने पर बवाल, ECI में 14 बार आंतरिक मतभेद का खुलासा; मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, CJP का CEC ज्ञानेश कुमार को 48 घंटे का अल्टीमेटम
