जौनपुर। जनपद के विकास खण्ड करंजाकला के सभागार में गुरूवार को ग्राम पंचायत अधिकारी संघ का सर्वसम्मति से गठन किया गया। इस मौके पर सर्वसम्मत से ब्लॉक अध्यक्ष नागेंद्र यादव चुने गये। साथ ही उपाध्यक्ष अमित सोनकर, मंत्री नवनीत सिंह, कोषाध्यक्ष नीति साहू, संप्रेक्षक प्रमोद यादव, मीडिया प्रभारी अवधेश यादव चुने गये। इसके बाद उपस्थित साथियों ने माल्यार्पण करके सभी नवचयनित पदाधिकारियों का स्वागत किया। वहीं पदाधिकारियों ने एक स्वर में कहा कि जो जिम्मेदारी हम लोगों को सौंपी गयी, उसका भली—भांति निर्वहन करूंगा। सहायक अधिकारी पंचायत करंजाकला डा. रामकृष्ण यादव की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में तमाम लोग उपस्थित रहे।
ग्राम पंचायत अधिकारी संघ करंजाकला का चुनाव सम्पन्न
ओमकार त्रिपाठी राजनीतिक विश्लेषक है, इसी के साथ
पिछले कई वर्षों से उत्तर प्रदेश की जमीनी राजनीति, प्रशासनिक हलचल और खोजी पत्रकारिता (Crime & Investigative Reporting) में सक्रिय। 19 वर्ष पुराने प्रतिष्ठित अखबार दैनिक अखंड राष्ट्र (Akhand Rashtra) के स्थानीय संपादक है,
Omkar Tripathi विशेष तौर पर निष्पक्ष आवाज और पारदर्शी गवर्नेंस के लिए प्रतिबद्ध है
Leave a Comment
