मुंबई। प्रत्येक वर्ष की भांति मुंबई वैद्य सभा ने इस वर्ष भी आयुर्वेद जगत के ख्याति प्राप्त वैद्यों का सम्मान धन्वन्तरी पुरस्कार प्रदान करके विले पार्ले स्थित हॉटेल पार्ले इंटरनेशनल में 22 नवंबर 2026 को भव्यता के साथ मनाया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सुप्रसिद्ध एवं सम्मानित वैद्या अरुणा प्रकाश कुबल ने की। कार्यक्रम का आरंभ डॉ. शिवानी प्रभु की मधुर वाणी में धन्वन्तरी स्तवन से हुआ एवं मुख्य अतिथि डॉ अरुणा कुबल , संस्था अध्यक्ष डॉ श्यामसुंदर शर्मा, पूर्वाध्यक्ष डॉ राजेन्द्र शर्मा, डॉ तेजस मौन, डॉ. किरण किनी एवं पुरस्कार प्राप्त डॉक्टरों द्वारा दीप प्रज्वलन किया गया। इस बार का धन्वन्तरी पुरस्कार डॉ. युनुस सोलंकी एवं डॉ. ऋजुता ओमप्रकाश दुबे को स्मृति पत्र, स्मृति चिन्ह, श्रीफल एवं शॉल प्रदान कर किया गया। लाइफटाइम पुरस्कार डॉ. कमलेश कुमार चोपड़ा को प्रदान किया। मुंबई वैद्य सभा की बरसों तक सेवा करने वाले स्व. वैद्यराज दीनानाथ उपाध्याय की स्मृति में संस्था ने डॉ.महेश हारित को आयुर्वेद क्षेत्र में उनके सराहनीय कार्यों के लिये पुरस्कार प्रदान किया। संस्था अध्यक्ष डॉ श्यामसुंदर शर्मा ने सभी युवा एवं अनुभवी डॉक्टरों से मिलकर आयुर्वेद को समाज के सभी क्षेत्रों तक पहुंचाने की सलाह दी। रोगी और चिकित्सा का डेटा संकलन करके ही इस युग में आयुर्वेद को आंतरराष्ट्रीय स्तर तक ले जाया जा सकता है, जिसकी बहुत आवश्यकता है। डॉ राजेन्द्र शर्मा ने संस्था के क्रियाकलापों के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम संचालन डॉ गार्गी ठाकुर ने बहुत ही सुन्दर ढंग से करते हुए कार्यक्रम में और खूबसूरती डाल दी।

मुंबई वैद्य सभा सदैव आयुर्वेद के प्रचार-प्रसार के लिए कार्यरत रहती है। इसी श्रृंखला में श्री धूतपापेश्वर आयुर्वेद विद्यालय समिति के सहयोग से मुंबई एवं आसपास की आयुर्वेदिक कॉलेज के बीएएमएस टॉपर्स को ग्यारह हजार का चेक प्रदान कर सम्मानित किया गया। सभी अतिथियों तथा पुरस्कृत डॉक्टर्स ने अपने संबोधन में आयुर्वेद चिकित्सा के महत्व को दर्शाया। डॉ. ओमप्रकाश दुबे, डॉ. ताथेड़ सर की उपस्थिति से कार्यक्रम की शोभा बढ़ी उपस्थिति के लिये आभार। डॉ. अंजु चेटिया, डॉ. शिल्पा धोखा, डॉ. सोनाली मुळ्ये , डॉ. निनाद मुळ्ये, डॉ. वसंत वल्लेपवार द्वारा प्रस्तुत अतिथियों का परिचय सराहनीय था। कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्था की महिला विंग अध्यक्ष डॉ. पूर्णिमा बिडये, डॉ. एम. पी. शाह , डॉ. विनीत मिश्रा, डॉ. राजेश्वरी बुच, डॉ अनिल मोरे, डॉ. सरिता पासी का विशेष योगदान रहा।
डॉ. श्यामसुंदर शर्मा रचित ” सरल श्रीमद्भगवद्गीता – चिरायु गीता ” का लोकार्पण इस कार्यक्रम का विशेष आकर्षण रहा जिसकी प्रस्तुति डॉ विनोद मेहता द्वारा आकर्षक रूप से की गयी। स्वादिष्ट भोजन और चाय – कॉफी , कुकीज़ की सराहना सभी अतिथियों ने की।


