कांग्रेस जिलाध्यक्ष डॉ. प्रमोद कुमार सिंह रविवार की शाम ब्लॉक पर अनिश्चित कालीन भूख हड़ताल को समर्थन देने के लिए पहुँचे। उन्होंने अनशनरत अमरनाथ साथी के स्वास्थ्य के प्रति चिंता जताई। उन्होंने कहा कि तीन दिन बाद भी किसी जिम्मेदार के धरनास्थल पर न पहुचना सरकार की तानाशाही सोच को प्रदर्शित करती है। जिलाध्यक्ष ने ट्रेन ठहराव की मांग को जायज बताया। उन्होंने आश्वस्त किया कि साथी की मांग को सरकार तक पहुंचाने का कार्य किया जाएगा। इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष डॉ. प्रभात विक्रम सिंह ने कहा की हम लोग ये लड़ाई तब तक लड़ेंगे जब तक सरकार हमारी मांगो को मान नही लेती है।
ट्रेन ठहराव की मांग को कांग्रेस का पूर्ण समर्थन: डॉ. प्रमोद कुमार सिंह
ओमकार त्रिपाठी राजनीतिक विश्लेषक है, इसी के साथ
पिछले कई वर्षों से उत्तर प्रदेश की जमीनी राजनीति, प्रशासनिक हलचल और खोजी पत्रकारिता (Crime & Investigative Reporting) में सक्रिय। 19 वर्ष पुराने प्रतिष्ठित अखबार दैनिक अखंड राष्ट्र (Akhand Rashtra) के स्थानीय संपादक है,
Omkar Tripathi विशेष तौर पर निष्पक्ष आवाज और पारदर्शी गवर्नेंस के लिए प्रतिबद्ध है
Leave a Comment
