भायंदर। श्री एल.आर. तिवारी लॉ कॉलेज के डीएलएलई विभाग ने विधिक सहायता समिति के सहयोग से राहुल एजुकेशन के प्रबंधन और आईक्यूएसी के तत्वावधान में स्प्रेडिंग ब्लिस नामक एनजीओ के सहयोग से उत्तन स्थित ऑरा वृद्धाश्रम में विधिक सहायता एवं दान अभियान का आयोजन किया। इस अवसर पर लॉ कॉलेज की प्राचार्या श्वेता चतुर्वेदी, प्रशासनिक प्रमुख प्रवीण पांडे, संकाय प्रोफेसर महेश काबरा, डॉ. अमिता दुबे, पूजा शिवहरे और मनीषा पाठक के अलावा पूर्व छात्र एडवोकेट संतोष साठे, एडवोकेट अभिषेक सिंह और एडवोकेट समीक्षा कासले सहित 20 छात्र उपस्थित रहे। वृद्धाश्रम के अध्यक्ष अमर केसरवानी तथा उपाध्यक्ष महेश वाघमारे द्वारा कॉलेज के मानवीय कार्यों की सराहना करते हुए कॉलेज को आभार पूर्वक सर्टिफिकेट प्रदान किया गया।
श्री एल आर तिवारी लॉ कॉलेज द्वारा वृद्धाश्रम में दान अभियान
ओमकार त्रिपाठी राजनीतिक विश्लेषक है, इसी के साथ
पिछले कई वर्षों से उत्तर प्रदेश की जमीनी राजनीति, प्रशासनिक हलचल और खोजी पत्रकारिता (Crime & Investigative Reporting) में सक्रिय। 19 वर्ष पुराने प्रतिष्ठित अखबार दैनिक अखंड राष्ट्र (Akhand Rashtra) के स्थानीय संपादक है,
Omkar Tripathi विशेष तौर पर निष्पक्ष आवाज और पारदर्शी गवर्नेंस के लिए प्रतिबद्ध है
Leave a Comment
