By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
    • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Reading: योगी राज में भी नहीं थमी दबंगई: एटा में दलित की पैतृक भूमि पर पूर्व चेयरमैन जबरन करा रहे कब्जा, यादव माफियाओं का कहर जारी, पीड़ित ने मुख्यमंत्री से लगाई न्याय की गुहार
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
Font ResizerAa
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
    • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Akhand Rashtra News > उत्तर प्रदेश > योगी राज में भी नहीं थमी दबंगई: एटा में दलित की पैतृक भूमि पर पूर्व चेयरमैन जबरन करा रहे कब्जा, यादव माफियाओं का कहर जारी, पीड़ित ने मुख्यमंत्री से लगाई न्याय की गुहार
उत्तर प्रदेशराज्य

योगी राज में भी नहीं थमी दबंगई: एटा में दलित की पैतृक भूमि पर पूर्व चेयरमैन जबरन करा रहे कब्जा, यादव माफियाओं का कहर जारी, पीड़ित ने मुख्यमंत्री से लगाई न्याय की गुहार

Omkar Tripathi
Last updated: June 18, 2025 5:10 pm
Omkar Tripathi
9 months ago
Share
योगी राज में भी नहीं थमी दबंगई: एटा में दलित की पैतृक भूमि पर पूर्व चेयरमैन जबरन करा रहे कब्जा, यादव माफियाओं का कहर जारी, पीड़ित ने मुख्यमंत्री से लगाई न्याय की गुहार
SHARE

एटा।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के “माफिया मुक्त प्रदेश” के संकल्प के बावजूद एटा जिले में माफियाओं और दबंगों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला एटा जनपद के कोतवाली नगर क्षेत्र स्थित सिविल लाइन चौकी क्षेत्र के मोती गैस के सामने का है जहां एक दलित पीड़ित परिवार अपनी ही पैतृक भूमि पर सफाई कार्य करा रहा था, लेकिन यादव समाज से जुड़े कथित माफियाओं ने जबरन काम रुकवा दिया और जान से मारने की धमकी दी।

पीड़ित परिवार के अनुसार, वे पीढ़ियों से एटा-आगरा मुख्य मार्ग पर स्थित उक्त भूमि के तन्हा सभी भाई मालिक हैं। वर्षों पूर्व यादव समाज के भूमाफिया कुछ दबंगों ने कथित रूप से फर्जी बैनामा करवा कर उस भूमि के एक हिस्से पर पक्का निर्माण कर कब्जा कर लिया। अब वे शेष बची भूमि पर भी कब्जा करने की कोशिश कर रहे हैं।

प्रार्थिया ने अवैध कब्जे की शिकायत मुख्य मंत्री जिलाधिकारी एस डी एम तहसीलदार लेखपाल सभी से की गयी किंतु उसे अभी तक न्याय नहीं मिला बल्की उसकी शेष बची भूमि पर योगी जी के राज्य में भी कब्जा किया जा रहा है। 

पीड़ित का कहना है कि वह केवल अपने खाली प्लाट की सफाई करवा रहा था, लेकिन दबंगों ने आकर सफाई रुकवा दी, धमकियां दीं और कहा कि उस ज़मीन का अब उनके नाम बैनामा है। पीड़ित का यह भी आरोप है कि बीते 15-20 वर्षों से यह माफिया गिरोह उन्हें परेशान कर रहा है और अब तो उन्हें अपनी ही जमीन पर काम करना भी भारी पड़ रहा है।

स्थिति उस समय और भी तनावपूर्ण हो गई जब पीड़ित को यह जानकारी मिली कि कब्जा करने वाले दबंगों में नाजिम सिंह यादव यशवंत यादव जो एटा के पूर्व चेयरमैन का वेटा है, सहित अन्य माफियाओं द्वारा फर्जी दस्तावेजों के सहारे जमीन हड़पने की कोशिश कर रहा है।आज इन लोगों ने भारी संख्या में वाहरी गुंडे कारो में भर कर बुलाये जिसमें एक आई 20 कार नम्बर UP 83 AX 1058 सहित अन्य कारो में भर कर आये गुंडो द्वारा वहाँ मौजूद लोगों तथा पत्रकारों को भी धमकियों दी गयी ।तथा फिर से वहाँ न आने तथा आने पर गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी।

सूचना पर मौके पर पहुंची कोतवाली नगर पुलिस, डायल 112 टीम और चौकी प्रभारी महेन्द्र सिंह की तत्परता से कब्जे की कोशिश पर फिलहाल रोक लगाई गई है, और कहा गया है कि जब तक मालिकाना हक स्पष्ट नहीं होता, तब तक कोई कार्य नहीं किया जाएगा।

पीड़ित दलित परिवार ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मांग की है कि उनकी जमीन पर से यादव समाज के माफियाओं द्वारा किया गया अवैध कब्जा हटाया जाए और उन्हें न्याय दिलाया जाए। उन्होंने यह भी बताया कि वह बेहद गरीब हैं, मजदूरी कर किसी तरह अपने परिवार का पालन-पोषण करते हैं, और यह ज़मीन ही उनकी इकलौती संपत्ति है।

समाचार लिखे जाने तक क्षेत्र में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है और पीड़ित परिवार भय के साए में जी रहा है।

शिक्षक-छात्र अनुपात FY 2024 में सुधरा
स्कूल ऑफ डाॅटा साइंस DAVV इंदौर में ABVP की बैठक
नगरसेवक मदन सिंह ने खड़े होकर कराई पेड़ों की छटनी
लॉन्ग टर्म प्लानिंग को देखते हुए सकारात्मक बजट– तरुण प्रकाश धंध
महाकुंभ स्नान बस सेवा यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article बिहार: मुर्गी की हत्या पर महिला ने दर्ज कराई FIR, देवर सहित तीन पर आरोप
Next Article सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: द्वितीय और चौथे शनिवार की अदालती छुट्टियां रद्द सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: द्वितीय और चौथे शनिवार की अदालती छुट्टियां रद्द
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

about us

Akhand Rashtra एक राष्ट्रीय दैनिक अख़बार है, जो 18 वर्षों से निष्पक्ष, सटीक और जिम्मेदार पत्रकारिता करते हुए प्रिंट व डिजिटल माध्यमों पर सक्रिय है।

  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • गुजरात
  • पश्चिम बंगाल
  • बिहार
  • महाराष्ट्र
  • देश
  • विदेश
  • एक्सक्लूसिव
  • अपराध
  • राजनीति
  • साहित्य
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions – Akhand Rashtra
  • Disclaimer
  • GDPR
  • Contact

Find Us on Socials

© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Join Us!
Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..
[mc4wp_form]
Zero spam, Unsubscribe at any time.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Not a member? Sign Up