जौनपुर। जनपद के खुटहन थाना अंतर्गत स्थित त्रिकौलिया गांव में आयोजित एक दिवसीय डे नाइट वालीबाल प्रतियोगिता के फाइनल में आजमगढ़ के सरायमीर की टीम ने अपने ही जिले के बीनापारा की टीम को दो-एक से पराजित कर प्रतियोगिता अपने नाम कर ली। विजेता टीम को बतौर मुख्य अतिथि द्वय ब्लाक प्रमुख बृजेश यादव व सुनील यादव ने ट्राफी व पुरस्कार देकर हौसला अफजाई किया।प्रतियोगिता में आजमगढ़, सुल्तानपुर, वाराणसी, जौनपुर, अंबेडकर नगर जिले की डेढ़ दर्जन टीमों ने प्रतिभाग किया था। सेमी फाइनल में पहुंचीं आजमगढ़ की बीनापारा की टीम ने सुल्तानपुर को पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया। इसी तरह आजमगढ़ सरायमीर की टीम ने मेजबान त्रिकौलिया को पराजित कर फाइनल में पहुंच गई। फाइनल के रोचक मुकाबले में हरायमीर ने बीनापारा को दो-एक से पराजित कर दिया। ब्लाक प्रमुख ने खिलाड़ियों में उत्साह भरते हुए कहा कि खेल से शारीर और मस्तिष्क जहां स्वस्थ होते हैं,वहीं प्रतिभागियों में लक्ष्य के प्रति निरंतर आगे बढ़ते हुए उसे हासिल कर लेने को प्रेरित करता रहता है। प्रतियोगिता का उद्घाटन पूर्व प्रमुख प्रतिनिधि राजू यादव ने किया। कमेन्ट्री संतोष सिंह,विनय यादव और नीरज यादव तथा निर्णायक धर्मेंद्र यादव,अमूल सिंह और मोहम्मद दानिश रहे। इस मौके पर संतोष कुमार, अंकुश यादव, विपिन यादव, विपिन सिंह, चंद्रभान सिंह,राना यादव,विजय बहादुर यादव, रितेश दूबे, चंद्रपाल यादव आदि मौजूद रहे।आयोजक राहुल यादव ने आगतो के प्रति आभार प्रकट किया।
अंतर जनपदीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता में विजेता बनी सरायमीर की टीम

अपनी भाषा चुने।
You Might Also Like
Leave a Comment
Recent Posts
- जौनपुर को स्वच्छ सुंदर और प्लास्टिक मुक्त शहर बनाने का संकल्प : कृपाशंकर सिंह
- 2027 चुनाव से पहले यूपी कांग्रेस में बड़ा फेरबदल: अजय राय की छुट्टी, प्रमोद तिवारी की बेटी आराधना मिश्रा ‘मोना’ बनीं नई प्रदेश अध्यक्ष
- जंतर-मंतर पर SIR के खिलाफ प्रदर्शन पर पुलिस की सख्ती: सौरभ भारद्वाज समेत सैकड़ों हिरासत में, 11 मेट्रो स्टेशन बंद; क्या सरकार विरोध की आवाज सुनने के बजाय कार्रवाई का रास्ता अपना रही है?
- यूपी राज्यसभा की 10वीं सीट पर सियासी संग्राम, BJP-SP में विधायकों को साधने की कवायद
- यूपी 2027: 100 से ज्यादा मौजूदा विधायकों के टिकट कट सकते हैं, BJP ने तय किया ‘जीतने की क्षमता’ का फॉर्मूला
