By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
    • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Reading: मुख्य आरोपी अब भी फरार, पुलिस की कार्यशैली पर उठा सवाल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
Font ResizerAa
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
    • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Akhand Rashtra News > राज्य > महाराष्ट्र > मुख्य आरोपी अब भी फरार, पुलिस की कार्यशैली पर उठा सवाल
महाराष्ट्रराज्य

मुख्य आरोपी अब भी फरार, पुलिस की कार्यशैली पर उठा सवाल

Adminakhandrashtra
Last updated: May 14, 2025 2:49 pm
Adminakhandrashtra
10 months ago
Share
मुख्य आरोपी अब भी फरार, पुलिस की कार्यशैली पर उठा सवाल
SHARE

जौनपुर। 13 मई 2024—यह तारीख पत्रकारिता की आत्मा पर एक गहरे ज़ख्म की गवाही देती है। इसी दिन दिनदहाड़े टीवी पत्रकार आशुतोष श्रीवास्तव को गोलियों से भून दिया गया था। एक साल बीत गया, लेकिन परिवार, पत्रकारिता जगत और जनमानस का दर्द कम नहीं हुआ—बल्कि और गहराता गया।मंगलवार को आशुतोष श्रीवास्तव की पहली पुण्यतिथि पर उनके पैतृक गांव सबरहद में श्रद्धांजलि सभा आयोजित हुई। रामलीला कमेटी द्वारा आयोजित इस सभा में जिले भर से पत्रकार, राजनीतिक दलों के नेता और सामाजिक कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुए।श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए जहां एक ओर सभी की आंखें नम थीं, वहीं दूसरी ओर आक्रोश भी उफान पर था। वजह स्पष्ट है—मुख्य आरोपी नासिर जमाल समेत दो आरोपी अब भी कानून की गिरफ्त से बाहर हैं।क्या पुलिस धनबल और रसूख के आगे झुक गई है?सभा में मौजूद लोगों ने आरोप लगाया कि पत्रकार आशुतोष की हत्या का मुख्य आरोपी नासिर जमाल अकूत दौलत और राजनीतिक रसूख का मालिक है। इसी वजह से पुलिस उसे गिरफ्तार करने से परहेज कर रही है।यह एक बेहद गंभीर सवाल है जो न्याय प्रणाली और कानून व्यवस्था की साख पर सीधा हमला करता है।शब्दों में नहीं समाया आक्रोश, उठी मांग—अब आर-पार की लड़ाईपरिवार के सदस्यों—संतोष श्रीवास्तव, परितोष श्रीवास्तव, अतुल श्रीवास्तव, अमित और अर्पित श्रीवास्तव ने पीड़ा और आक्रोश के स्वर में कहा, “अगर पत्रकार सुरक्षित नहीं है, तो फिर कौन है?”सभा में भाजपा नेता सूर्यप्रकाश सिंह, पत्रकार राजकुमार सिह,आनंद सिंह, पत्रकार सुजीत मिश्रा, विनोद शाहू, राकेश अग्रहरि, डॉ. आर.के. वर्मा, डॉ. पालीवाल, सर्वेश शास्त्री सहित अन्य गणमान्य जन उपस्थित रहे।हर वक्ता की जुबान पर बस एक ही मांग थी—“मुख्य आरोपी को अविलंब गिरफ्तार किया जाए, नहीं तो आंदोलन तेज़ होगा।”पत्रकारिता की हत्या के दोषियों को बचाना, लोकतंत्र की हत्या है।यह श्रद्धांजलि सभा नहीं, एक ललकार थी—सत्ता और व्यवस्था के कानों में गूंजती हुई। अगर अब भी पुलिस प्रशासन ने आंखें मूंदे रखीं, तो यह चुप्पी सिर्फ एक परिवार की नहीं, पूरे समाज की चीख में तब्दील हो जाएगी।अब इंतजार नहीं, इंसाफ चाहिए—और तुरंत चाहिए।

गौराबादशाहपुर के सभासदों ने ईओ के खिलाफ खोला मोर्चा,
डॉ रोशनी किरण की पुस्तक “सुधियां तुम्हारे पास हैं” का लोकार्पण
BMC की आदर्श अधिकारी भाग्यश्री यादव सेवानिवृत्त
राहुल एजुकेशन के चैयरमैन लल्लन तिवारी ने किया अत्याधुनिक लाइब्रेरी का उद्घाटन
मोस्ट ने एसपी को सौंपा ज्ञापन, झूठी एफआईआर निरस्त करने की मांग
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article जौनपुर में वरिष्ठ पत्रकार के विक्रम राव के निधन पर शोक सभा आयोजित
Next Article शातिर अभियुक्त गिरफ्तार को अवैध पिस्टल के साथ किया गिरफ्तार शातिर अभियुक्त गिरफ्तार को अवैध पिस्टल के साथ किया गिरफ्तार
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

about us

Akhand Rashtra एक राष्ट्रीय दैनिक अख़बार है, जो 18 वर्षों से निष्पक्ष, सटीक और जिम्मेदार पत्रकारिता करते हुए प्रिंट व डिजिटल माध्यमों पर सक्रिय है।

  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • गुजरात
  • पश्चिम बंगाल
  • बिहार
  • महाराष्ट्र
  • देश
  • विदेश
  • एक्सक्लूसिव
  • अपराध
  • राजनीति
  • साहित्य
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions – Akhand Rashtra
  • Disclaimer
  • GDPR
  • Contact

Find Us on Socials

© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Join Us!
Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..
[mc4wp_form]
Zero spam, Unsubscribe at any time.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Not a member? Sign Up