By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
    • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Reading: धनबाद पुलिस का बड़ा एक्शन: प्रिंस खान के गुर्गों पर शिकंजा, आधा दर्जन से अधिक हिरासत में
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
Font ResizerAa
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
    • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Akhand Rashtra News > ताज़ा ख़बरें > धनबाद पुलिस का बड़ा एक्शन: प्रिंस खान के गुर्गों पर शिकंजा, आधा दर्जन से अधिक हिरासत में
ताज़ा ख़बरें

धनबाद पुलिस का बड़ा एक्शन: प्रिंस खान के गुर्गों पर शिकंजा, आधा दर्जन से अधिक हिरासत में

Vivek kumar Upadhyay
Last updated: March 16, 2026 7:11 am
Vivek kumar Upadhyay
2 months ago
Share
SHARE

धनबाद: फरार गैंगस्टर प्रिंस खान के नेटवर्क पर नकेल कसने के लिए धनबाद पुलिस ने शनिवार देर रात सघन छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान वासेपुर सहित कई इलाकों में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आधा दर्जन से अधिक युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, हिरासत में लिये गये युवकों के प्रिंस खान गिरोह से जुड़े होने की आशंका है। इस अभियान में सरायढेला समेत कई थानों की संयुक्त टीम शामिल थी। फिलहाल सभी युवकों से जीटी रोड स्थित थाने में पूछताछ की जा रही है।

विक्की हत्याकांड का आरोपी भी हिरासत में

छापेमारी के दौरान पुलिस ने वासेपुर निवासी स्वर्गीय टुन्ना खान के बेटे अफजल आलम सहित विक्की, सद्दाम, बाबू, सोनू और दो अन्य युवकों को हिरासत में लिया है। बताया जा रहा है कि अफजल आलम विक्की हत्याकांड में पहले भी कई साल जेल में रह चुका है और कुछ महीने पहले ही जमानत पर बाहर आया था।

सूत्रों के मुताबिक, सितंबर 2025 में भी जमशेदपुर पुलिस ने अफजल आलम को संदेह के आधार पर उठाकर पूछताछ की थी, हालांकि पर्याप्त साक्ष्य नहीं मिलने पर उसे छोड़ दिया गया था।

एनकाउंटर के बाद तेज हुई पुलिस की कार्रवाई

पुलिस सूत्रों का कहना है कि 8 मार्च को भूईंफोड़ फायरिंग रेंज के पास हुए एनकाउंटर में प्रिंस खान के गुर्गे सुदीश कुमार ओझा की गिरफ्तारी के बाद से ही पुलिस लगातार गिरोह के सदस्यों पर कार्रवाई कर रही है।
इसके अलावा हाल ही में वासेपुर में इकबाल के ड्राइवर हैदर अंसारी पर हुई फायरिंग के मामले में भी पुलिस सक्रिय जांच कर रही है।

अफजल की पत्नी ने एसएसपी से लगाई गुहार

इधर, वासेपुर कमर मकदूमी की रहने वाली नगमा परवीन ने रविवार को एसएसपी से गुहार लगाते हुए कहा कि उनके पति अफजल आलम बेगुनाह हैं। उनका आरोप है कि पुलिस बार-बार उनके पति का नाम प्रिंस खान गिरोह से जोड़ती है।

नगमा के अनुसार, शनिवार देर रात उनके पति पुराना बाजार स्थित जामा मस्जिद से नमाज पढ़कर घर लौट रहे थे, तभी पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। परिजन जब सरायढेला थाना पहुंचे तो पुलिस ने कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले में हिरासत में लिये गये युवकों से पूछताछ कर रही है और गिरोह से जुड़े अन्य संदिग्धों की तलाश में छापेमारी जारी है।

You Might Also Like

Telangana में नॉन वेज करी के लिए पत्नी ने की पति की हत्या
चिलचिलाती धूप में भी कनक सिंह स्कूटी से भाजपा का कर रही प्रचार
धनबाद में मंदिर से लाखों की चोरी, ताला तोड़कर जेवर व नगदी ले उड़े चोर
वृक्षारोपण के साथ पेडों की सुरक्षा भी बेहद जरूरी– ज्ञानेन्द्र रावत
भारतीय ज्ञान परंपरा को पुनर्जागरण की तरह देखने की आवश्यकता
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article सिंह मेंशन में डिनर डिप्लोमेसी, 45 पार्षदों का जमावड़ा – डिप्टी मेयर चुनाव से पहले तेज हुई सियासी हलचल
Next Article धनबाद–रांची पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में प्रिंस खान गिरोह पर बड़ा एक्शन, दो गुर्गों को लगी गोली
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • Delhi-NCR में मौसम ने ली करवट: झमाझम बारिश और ओलों ने दी भीषण गर्मी से राहत, IMD ने जारी किया अलर्ट
  • दिल्ली की सियासत में ‘महा-बदलाव’: Swati Maliwal ने थामा भाजपा का हाथ, आम आदमी पार्टी के ‘लूट और ड्रामे’ पर बोला जोरदार हमला
  • Varanasi से टोंक तक भाजपा का ‘विजय संकल्प’: काशी विश्वनाथ धाम में नितिन नवीन और सीएम योगी ने की महा-पूजा
  • SCO समिट में भारत की हुंकार: राजनाथ सिंह ने बताया क्या है ‘न्यू वर्ल्ड ऑर्डर’, आतंकवाद पर दिया कड़ा संदेश
  • Telangana में नॉन वेज करी के लिए पत्नी ने की पति की हत्या

Recent Comments

  1. Akhand Rashtra on उत्कृष्ट शिक्षा की अलख जगाने के लिए मुंबई के वकील ने गांव में खोला स्कूल
  2. Akhand Rashtra on चलती ट्रेन में गोलीबारी, RPF के ASI और 3 यात्रियों की मौत, जयपुर-मुंबई ट्रेन में पालघर के पास फायरिंग
  3. Bhaskar Singh on माता भाग्यलक्ष्मी के दर्शनोपरांत रामराज्य सभा का समापन
  4. Ryan F on चलती ट्रेन में गोलीबारी, RPF के ASI और 3 यात्रियों की मौत, जयपुर-मुंबई ट्रेन में पालघर के पास फायरिंग
  5. AlyciaH on उत्कृष्ट शिक्षा की अलख जगाने के लिए मुंबई के वकील ने गांव में खोला स्कूल
about us

We influence 20 million users and is the number one business and technology news network on the planet.

© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Not a member? Sign Up