भायंदर। मीरा भायंदर के प्रथम नगराध्यक्ष तथा प्रथम विधायक गिल्बर्ट जान मेंडोंसा का बीती रात निधन हो गया। पूरे शहर के लिए यह एक बड़ी क्षति है। उनके निधन से न केवल मीरा भायंदर के लोगों को बल्कि उनके परिवार और मित्रों को भी गहरा दुख पहुंचा है। गिल्बर्ट जान मेंडोंसा ने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत मीरा भायंदर से की थी और उन्होंने इस शहर के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया। वह एनसीपी से जुड़े थे और मीरा भायंदर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ चुके हैं। उनके निधन से शहर को हमेशा एक सच्चे जनसेवक की कमी महसूस होगी। महाराष्ट्र के पूर्व गृह राज्यमंत्री कृपाशंकर सिंह ने कहा कि उन्होंने हमेशा लोगों की सेवा के लिए काम किया। विधायक नरेंद्र मेहता ने कहा कि गिल्बर्ट सेठ के निधन से एक युग का अंत हो गया। राहुल एजुकेशन के चेयरमैन लल्लन तिवारी ने कहा कि शहर को हमेशा उनकी कमी महसूस होगी। भाजपा प्रवक्ता उदय प्रताप सिंह, उत्तर भारतीय मोर्चा के जिलाध्यक्ष सुरेश सिंह, भवन निर्माता राजेश सिंह, भवन निर्माता सुरेंद्र उपाध्याय, कमलेश दुबे, देवेश तिवारी समेत अनेक लोगों ने गहरा दुख प्रकट करते हुए कहा कि हम उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हैं। उनके परिवार और मित्रों को इस दुख की घड़ी में संबल मिले।
प्रथम नगराध्यक्ष गिल्बर्ट जान मेंडोंसा के निधन से एक युग का अंत
ओमकार त्रिपाठी राजनीतिक विश्लेषक है, इसी के साथ
पिछले कई वर्षों से उत्तर प्रदेश की जमीनी राजनीति, प्रशासनिक हलचल और खोजी पत्रकारिता (Crime & Investigative Reporting) में सक्रिय। 19 वर्ष पुराने प्रतिष्ठित अखबार दैनिक अखंड राष्ट्र (Akhand Rashtra) के स्थानीय संपादक है,
Omkar Tripathi विशेष तौर पर निष्पक्ष आवाज और पारदर्शी गवर्नेंस के लिए प्रतिबद्ध है
Leave a Comment
