By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Reading: धनबाद डिप्टी मेयर चुनाव: हर रात बदल रहा सियासी समीकरण, अरुण चौहान बनाम मेनका सिंह के बीच सीधा मुकाबला संभव
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
Font ResizerAa
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Akhand Rashtra News > ताज़ा ख़बरें > धनबाद डिप्टी मेयर चुनाव: हर रात बदल रहा सियासी समीकरण, अरुण चौहान बनाम मेनका सिंह के बीच सीधा मुकाबला संभव
ताज़ा ख़बरें

धनबाद डिप्टी मेयर चुनाव: हर रात बदल रहा सियासी समीकरण, अरुण चौहान बनाम मेनका सिंह के बीच सीधा मुकाबला संभव

Vivek kumar Upadhyay
Last updated: March 14, 2026 8:37 am
Vivek kumar Upadhyay
3 months ago
Share
धनबाद डिप्टी मेयर चुनाव: हर रात बदल रहा सियासी समीकरण, अरुण चौहान बनाम मेनका सिंह के बीच सीधा मुकाबला संभव
SHARE

धनबाद: धनबाद नगर निगम में डिप्टी मेयर चुनाव को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। चुनाव से पहले लगातार बदलते सियासी समीकरणों ने प्रत्याशियों की धड़कनें बढ़ा दी हैं। जहां कुछ दिन पहले तक इस पद के लिए चार–पांच दावेदार मैदान में उतरने की चर्चा थी, वहीं अब हालात ऐसे बनते दिख रहे हैं कि मुकाबला पार्षद अरुण चौहान और पार्षद मेनका सिंह के बीच सीधा हो सकता है।

नगर निगम के नवनिर्वाचित पार्षदों के बीच समर्थन जुटाने की कवायद लगातार जारी है। हर दिन पार्षदों का रुख बदलने से उम्मीदवारों की रणनीति भी बदल रही है। चार दिन पहले तक जो पार्षद अरुण चौहान के समर्थन में गोलबंद बताए जा रहे थे, उनमें से कुछ बुधवार देर रात मेनका सिंह के खेमे में नजर आए।

बताया जा रहा है कि बैंक मोड़ स्थित एक होटल में डिप्टी मेयर प्रत्याशी मेनका सिंह ने पार्षदों की बैठक बुलाई, जिसमें लगभग 25 से अधिक पार्षद शामिल हुए। बैठक में प्रमुख रूप से निसार आलम, मीनाक्षी सिंह, रेमा सिंह, देवाशीष पासवान, इम्तियाज अंसारी, समीदा बीवी, चंदन महतो और प्रियरंजन समेत कई पार्षद मौजूद थे। इनमें कुछ ऐसे पार्षद भी बताए जा रहे हैं जिन्हें अब तक अरुण चौहान के समर्थक खेमे का माना जा रहा था।

इधर मेनका सिंह ने चुनाव में “महिला कार्ड” खेलते हुए महिला पार्षदों को एकजुट करने की रणनीति अपनाई है। बुधवार की बैठक में 15 से अधिक महिला पार्षदों की मौजूदगी के साथ महिला डिप्टी मेयर बनाने का नारा भी दिया गया। कई महिला पार्षदों ने इस पर समर्थन का संकेत दिया है।

- Advertisement -

वहीं वार्ड नंबर 22 की पार्षद सुमन सिंह ने अचानक बदलते राजनीतिक समीकरणों के बीच डिप्टी मेयर चुनाव से खुद को अलग करने का फैसला कर लिया है। पहले चर्चा थी कि उन्हें सिंह मेंशन का समर्थन मिल सकता है, लेकिन नए हालात में उन्होंने चुनाव नहीं लड़ने का निर्णय लिया।

अब सबकी निगाहें 18 मार्च को होने वाले डिप्टी मेयर चुनाव पर टिकी हैं। किस प्रत्याशी को पार्षदों का सबसे अधिक समर्थन मिलेगा, इसका फैसला चुनाव के दिन ही होगा। फिलहाल शहर की राजनीति में हर रात बदलते समीकरण प्रत्याशियों की बेचैनी बढ़ा रहे हैं।

You Might Also Like

अधिवक्ताओं के समर्थन में आये विधायक, सीएम को लिखा पत्र
NEET UG 2026 Paper Leak का महा-घोटाला: पेपर लीक ने खोली सरकारी दावों की पोल!
गीत अश्क बन गये (सरस गीत माला) के संपादक डॉ मलय तिवारी की रचनाकारों से अपील
लल्लन तिवारी के जन्मदिन के उपलक्ष में अब तक लगाए गए 615 वृक्ष
IPL 2026: राजस्थान रॉयल्स की आंधी में उड़ी चेन्नई, 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने 17 गेंदों में मचाया कोहराम
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article अशर्फी अस्पताल पर शव रोकने का आरोप, कार्रवाई और लाइसेंस रद्द करने की उठी मांग अशर्फी अस्पताल पर शव रोकने का आरोप, कार्रवाई और लाइसेंस रद्द करने की उठी मांग
Next Article सिंह मेंशन में डिनर डिप्लोमेसी, 45 पार्षदों का जमावड़ा – डिप्टी मेयर चुनाव से पहले तेज हुई सियासी हलचल सिंह मेंशन में डिनर डिप्लोमेसी, 45 पार्षदों का जमावड़ा – डिप्टी मेयर चुनाव से पहले तेज हुई सियासी हलचल
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • Bada Mangal 2026: राष्ट्रीय हिन्दू रक्षा परिषद ने किया ‘सनातनी कवच’ का विमोचन, समाज में स्वच्छता और शुचिता का जागेगा अलख
  • उन्नाव दर्दनाक हादसा: रोड रोलर ने कुचला 10 वर्षीय बच्चे को, शव रखकर परिवार ने हाईवे जाम किया
  • अखिल भारतीय सर्वजन हित पार्टी का “विराट कार्यकर्ता सम्मेलन” संपन्न, ‘मिशन 2027’ का हुआ शंखनाद
  • अवध प्रांत में आतंक का पर्याय बने चार शातिर बदमाशों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • उत्तर प्रदेश पुलिस का चमत्कार, 99 मुकदमे वाले एक लाख के इनामी बदमाश को सेटिंग से किया गिरफ्तार !

Recent Comments

  1. Akhand Rashtra on उत्कृष्ट शिक्षा की अलख जगाने के लिए मुंबई के वकील ने गांव में खोला स्कूल
  2. Akhand Rashtra on चलती ट्रेन में गोलीबारी, RPF के ASI और 3 यात्रियों की मौत, जयपुर-मुंबई ट्रेन में पालघर के पास फायरिंग
  3. Bhaskar Singh on माता भाग्यलक्ष्मी के दर्शनोपरांत रामराज्य सभा का समापन
  4. Ryan F on चलती ट्रेन में गोलीबारी, RPF के ASI और 3 यात्रियों की मौत, जयपुर-मुंबई ट्रेन में पालघर के पास फायरिंग
  5. AlyciaH on उत्कृष्ट शिक्षा की अलख जगाने के लिए मुंबई के वकील ने गांव में खोला स्कूल
about us

Akhand Rashtra एक राष्ट्रीय दैनिक अख़बार है, जो 18 वर्षों से निष्पक्ष, सटीक और जिम्मेदार पत्रकारिता करते हुए प्रिंट व डिजिटल माध्यमों पर सक्रिय है।

Important Category

  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • गुजरात
  • पश्चिम बंगाल
  • बिहार
  • महाराष्ट्र

Important Links

  • देश
  • विदेश
  • एक्सक्लूसिव
  • अपराध
  • राजनीति
  • साहित्य

Quick Link

  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions – Akhand Rashtra
  • Disclaimer
  • GDPR
  • Contact

Find Us on Socials

© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Not a member? Sign Up