By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
    • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Reading: अशर्फी अस्पताल पर शव रोकने का आरोप, कार्रवाई और लाइसेंस रद्द करने की उठी मांग
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
Font ResizerAa
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
    • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Akhand Rashtra News > ताज़ा ख़बरें > अशर्फी अस्पताल पर शव रोकने का आरोप, कार्रवाई और लाइसेंस रद्द करने की उठी मांग
ताज़ा ख़बरें

अशर्फी अस्पताल पर शव रोकने का आरोप, कार्रवाई और लाइसेंस रद्द करने की उठी मांग

Krishna kumar Noniya
Last updated: March 13, 2026 9:58 pm
Krishna kumar Noniya
11 minutes ago
Share
अशर्फी अस्पताल पर शव रोकने का आरोप, कार्रवाई और लाइसेंस रद्द करने की उठी मांग
SHARE

धनबाद: शहर के निजी अस्पतालों की कार्यशैली पर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। धनबाद के अशर्फी अस्पताल पर बकाया राशि के कारण मृतक का शव रोकने का आरोप लगा है। इस घटना के बाद सामाजिक संगठनों और जनप्रतिनिधियों के बीच नाराजगी देखी जा रही है तथा अस्पताल के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और लाइसेंस रद्द करने की मांग उठी है।

मिली जानकारी के अनुसार झरिया निवासी संजीत सिंह (54 वर्ष) सड़क हादसे में घायल हो गए थे। उन्हें इलाज के लिए धनबाद के अशर्फी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। आरोप है कि अस्पताल प्रबंधन ने 20,864 रुपये बकाया होने का हवाला देते हुए शव को परिजनों को सौंपने से इनकार कर दिया।

घटना की जानकारी मिलते ही नवनिर्वाचित मेयर संजीव सिंह तुरंत अस्पताल पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली। बताया जाता है कि उन्होंने मानवीय पहल करते हुए अपने निजी कोष से बकाया राशि का भुगतान किया, जिसके बाद अस्पताल प्रबंधन ने शव परिजनों को सौंप दिया।

इधर इस मामले को लेकर अखिल भारतीय पिछड़ा वर्ग संघ के जिला अध्यक्ष रत्नेश कुमार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (ट्विटर) पर झारखंड के मुख्यमंत्री, स्वास्थ्य मंत्री, झरिया विधायक रागिनी सिंह और धनबाद उपायुक्त को टैग करते हुए कड़ी प्रतिक्रिया दी।

अपने ट्वीट में उन्होंने लिखा कि “अशर्फी अस्पताल में बकाया रुपयों के लिए शव को बंधक बना लिया गया। अस्पताल प्रबंधन ने मात्र 20,864 रुपये बकाया होने के कारण शव परिजनों को सौंपने से इनकार कर दिया। ऐसे अस्पताल का लाइसेंस तुरंत रद्द किया जाना चाहिए।”

रत्नेश कुमार ने आगे कहा कि अस्पताल का यह रवैया पुराना बताया जाता है और कोई भी अस्पताल कानूनी तौर पर मृतक के शव को बंधक नहीं बना सकता। उन्होंने आरोप लगाया कि कई निजी अस्पताल वेंटिलेटर और अन्य सुविधाओं के नाम पर मरीजों के परिजनों से अधिक पैसे वसूलते हैं।

उन्होंने राज्य सरकार और जिला प्रशासन से इस मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है, ताकि भविष्य में किसी भी पीड़ित परिवार को ऐसी स्थिति का सामना न करना पड़े।

अशर्फी अस्पताल पर शव रोकने का आरोप, कार्रवाई और लाइसेंस रद्द करने की उठी मांग
X उपयोगकर्ताओं ने मंच की वर्षगांठ मनाई
जौनपुर के विकास में ज्ञान प्रकाश सिंह का एक और योगदान
हिंदू महासभा के प्रत्याशी मुन्ना त्रिपाठी को मिल रहा भारी जन समर्थन
श्रीमदभागवत कथा के अंतिम दिन कृष्ण सुदामा की कथा सुनकर भावुक हुए भक्त
कविता : बातें करो ना…
Share This Article
Facebook Email Print
ByKrishna kumar Noniya
Follow:
(अखंड राष्ट्र) ब्यौरों चीफ धनबाद/ झारखणड कृष्णा कुमार नोनिया
Previous Article साईं बाबा की पालकी यात्रा में दिखी पार्षद अरुण कुमार चौहान की श्रद्धा, भक्तों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चले साईं बाबा की पालकी यात्रा में दिखी पार्षद अरुण कुमार चौहान की श्रद्धा, भक्तों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चले
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

about us

Akhand Rashtra एक राष्ट्रीय दैनिक अख़बार है, जो 18 वर्षों से निष्पक्ष, सटीक और जिम्मेदार पत्रकारिता करते हुए प्रिंट व डिजिटल माध्यमों पर सक्रिय है।

  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • गुजरात
  • पश्चिम बंगाल
  • बिहार
  • महाराष्ट्र
  • देश
  • विदेश
  • एक्सक्लूसिव
  • अपराध
  • राजनीति
  • साहित्य
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions – Akhand Rashtra
  • Disclaimer
  • GDPR
  • Contact

Find Us on Socials

© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Join Us!
Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..
[mc4wp_form]
Zero spam, Unsubscribe at any time.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Not a member? Sign Up