By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Reading: धनबाद नगर निगम में शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न, अरुण कुमार चौहान बने उप महापौर
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
Font ResizerAa
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Akhand Rashtra News > ताज़ा ख़बरें > धनबाद नगर निगम में शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न, अरुण कुमार चौहान बने उप महापौर
ताज़ा ख़बरें

धनबाद नगर निगम में शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न, अरुण कुमार चौहान बने उप महापौर

Vivek kumar Upadhyay
Last updated: March 18, 2026 6:17 pm
Vivek kumar Upadhyay
3 months ago
Share
धनबाद नगर निगम में शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न, अरुण कुमार चौहान बने उप महापौर
SHARE

धनबाद, 18 मार्च 2026:
धनबाद नगर निगम में बुधवार को नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों का शपथ ग्रहण समारोह समाहरणालय स्थित सभागार में सम्पन्न हुआ। जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका) सह उपायुक्त आदित्य रंजन ने मेयर संजीव सिंह एवं नगर निगम के सभी 55 वार्ड पार्षदों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

धनबाद नगर निगम में शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न, अरुण कुमार चौहान बने उप महापौर

कार्यक्रम की शुरुआत में उपायुक्त ने सर्वप्रथम मेयर संजीव सिंह को शपथ दिलाई। इसके बाद क्रमवार सभी 55 वार्ड पार्षदों को शपथ दिलाई गई। समारोह में प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं समर्थक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

धनबाद नगर निगम में शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न, अरुण कुमार चौहान बने उप महापौर
धनबाद नगर निगम में शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न, अरुण कुमार चौहान बने उप महापौर
धनबाद नगर निगम में शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न, अरुण कुमार चौहान बने उप महापौर

शपथ ग्रहण के पश्चात उप महापौर पद के लिए निर्वाचन प्रक्रिया प्रारंभ की गई। नामांकन, स्क्रूटनी एवं नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी करने के बाद दोपहर 2:15 बजे से 3:00 बजे तक मतदान कराया गया। मतगणना के बाद परिणाम घोषित किया गया, जिसमें अरुण कुमार चौहान को 50 मत प्राप्त कर विजयी घोषित किया गया।

वहीं, उनकी प्रतिद्वंदी मेनका सिंह को 5 मत मिले।

- Advertisement -
anaya's kitchenanaya's kitchen
धनबाद नगर निगम में शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न, अरुण कुमार चौहान बने उप महापौर

महापौर पद के निर्वाची पदाधिकारी सह अपर समाहर्ता विनोद कुमार ने नवनिर्वाचित उप महापौर अरुण कुमार चौहान को प्रमाण पत्र सौंपा। इसके उपरांत मेयर संजीव सिंह ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

धनबाद नगर निगम में शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न, अरुण कुमार चौहान बने उप महापौर

इस अवसर पर उपायुक्त आदित्य रंजन, अपर समाहर्ता विनोद कुमार, उप निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका) मुकेश कुमार बाउरी सहित कई प्रशासनिक पदाधिकारी एवं सभी वार्ड पार्षद उपस्थित रहे।

धनबाद नगर निगम में शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न, अरुण कुमार चौहान बने उप महापौर

कार्यक्रम के साथ ही धनबाद नगर निगम की नई टीम ने शहर के विकास, स्वच्छता और बेहतर नागरिक सुविधाओं के लिए काम करने की दिशा में अपनी जिम्मेदारी संभाल ली है।

You Might Also Like

Assam Election 2026: ’70 से ज्यादा सीटें जीतकर सरकार बनाएगा विपक्ष’, अखिल गोगोई ने एग्जिट पोल को नकारा
युवा भाजपा नेता अमित ओमप्रकाश दुबे का सम्मान
कतरास में प्रशासन की मजबूत मौजूदगी: सिटी एसपी, ग्रामीण एसपी व एसडीएम के संयुक्त नेतृत्व में फ्लैग मार्च
धनबाद में पुलिस और प्रिंस खान गैंग के बीच मुठभेड़, तीन बदमाश गिरफ्तार
कड़ाके की ठंड के बीच कृपाशंकर सिंह के गांव में 1000 जरूरतमंदों को कंबल वितरित
TAGGED:Aditya Ranjan DCArun Kumar ChauhanDeputy Mayor ElectionDhanbad Nagar NigamDhanbad NewsJharkhand NewsMayor Sanjeev SinghMunicipal Election 2026Oath CeremonyWard Councillors
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article लखनऊ में तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ लखनऊ में तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ
Next Article राजगंज थाना से गायब हुई जब्त बाइक, पीड़ित ने लगाया दूसरी गाड़ी लेने का दबाव का आरोप राजगंज थाना से गायब हुई जब्त बाइक, पीड़ित ने लगाया दूसरी गाड़ी लेने का दबाव का आरोप
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • आसपास बनारस कर लूँ…!
  • Bada Mangal 2026: राष्ट्रीय हिन्दू रक्षा परिषद ने किया ‘सनातनी कवच’ का विमोचन, समाज में स्वच्छता और शुचिता का जागेगा अलख
  • उन्नाव दर्दनाक हादसा: रोड रोलर ने कुचला 10 वर्षीय बच्चे को, शव रखकर परिवार ने हाईवे जाम किया
  • अखिल भारतीय सर्वजन हित पार्टी का “विराट कार्यकर्ता सम्मेलन” संपन्न, ‘मिशन 2027’ का हुआ शंखनाद
  • अवध प्रांत में आतंक का पर्याय बने चार शातिर बदमाशों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Recent Comments

  1. Akhand Rashtra on उत्कृष्ट शिक्षा की अलख जगाने के लिए मुंबई के वकील ने गांव में खोला स्कूल
  2. Akhand Rashtra on चलती ट्रेन में गोलीबारी, RPF के ASI और 3 यात्रियों की मौत, जयपुर-मुंबई ट्रेन में पालघर के पास फायरिंग
  3. Bhaskar Singh on माता भाग्यलक्ष्मी के दर्शनोपरांत रामराज्य सभा का समापन
  4. Ryan F on चलती ट्रेन में गोलीबारी, RPF के ASI और 3 यात्रियों की मौत, जयपुर-मुंबई ट्रेन में पालघर के पास फायरिंग
  5. AlyciaH on उत्कृष्ट शिक्षा की अलख जगाने के लिए मुंबई के वकील ने गांव में खोला स्कूल
about us

Akhand Rashtra एक राष्ट्रीय दैनिक अख़बार है, जो 18 वर्षों से निष्पक्ष, सटीक और जिम्मेदार पत्रकारिता करते हुए प्रिंट व डिजिटल माध्यमों पर सक्रिय है।

Important Category

  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • गुजरात
  • पश्चिम बंगाल
  • बिहार
  • महाराष्ट्र

Important Links

  • देश
  • विदेश
  • एक्सक्लूसिव
  • अपराध
  • राजनीति
  • साहित्य

Quick Link

  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions – Akhand Rashtra
  • Disclaimer
  • GDPR
  • Contact

Find Us on Socials

© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Not a member? Sign Up