By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Reading: राजगंज थाना से गायब हुई जब्त बाइक, पीड़ित ने लगाया दूसरी गाड़ी लेने का दबाव का आरोप
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
Font ResizerAa
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Akhand Rashtra News > ताज़ा ख़बरें > राजगंज थाना से गायब हुई जब्त बाइक, पीड़ित ने लगाया दूसरी गाड़ी लेने का दबाव का आरोप
ताज़ा ख़बरें

राजगंज थाना से गायब हुई जब्त बाइक, पीड़ित ने लगाया दूसरी गाड़ी लेने का दबाव का आरोप

Vivek kumar Upadhyay
Last updated: March 21, 2026 7:12 am
Vivek kumar Upadhyay
3 months ago
Share
राजगंज थाना से गायब हुई जब्त बाइक, पीड़ित ने लगाया दूसरी गाड़ी लेने का दबाव का आरोप
SHARE

ग्रामीण एसपी को सौंपा आवेदन, थाना प्रभारी ने आरोपों से किया इनकार

झारखंड के धनबाद जिले के राजगंज थाना से जुड़ा एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जिसने पुलिस व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। सड़क दुर्घटना के बाद जब्त की गई एक बाइक के थाना से गायब होने का आरोप लगाया गया है।

राजगंज थाना से गायब हुई जब्त बाइक, पीड़ित ने लगाया दूसरी गाड़ी लेने का दबाव का आरोप

पीड़ित की पहचान बरवाअड्डा थाना क्षेत्र के विराजपुर मंझीलाडीह निवासी मटन प्रसाद महतो के रूप में हुई है, जो डीजीएमएस में निजी सहायक के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने आरोप लगाया है कि उनकी बाइक, जो पुलिस द्वारा जब्त कर थाना में रखी गई थी, अब वहां से गायब हो गई है।

राजगंज थाना से गायब हुई जब्त बाइक, पीड़ित ने लगाया दूसरी गाड़ी लेने का दबाव का आरोप

दुर्घटना के बाद जब्त हुई थी बाइक

- Advertisement -

पीड़ित के अनुसार, 21 जुलाई 2025 को वे अपनी बाइक (JH10 CE-5021) से घर लौट रहे थे, तभी खरनी गोड़ के पास एक ट्रैक्टर ने उन्हें टक्कर मार दी। इस हादसे में उनका हाथ और पैर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद राजगंज पुलिस मौके पर पहुंची और उनकी बाइक समेत ट्रैक्टर को जब्त कर थाना ले गई। इस संबंध में राजगंज थाना कांड संख्या 71/2025 उनके भतीजे मिथुन कुमार साव के बयान पर दर्ज किया गया।

स्वस्थ होने के बाद बाइक लेने पहुंचे, तो नहीं मिली

लंबे इलाज के बाद जब मटन प्रसाद महतो स्वस्थ होकर अपनी बाइक लेने थाना पहुंचे, तो उन्हें बताया गया कि बाइक वहां नहीं है। पीड़ित का आरोप है कि पहले पुलिस ने बाइक होने से ही इनकार कर दिया।

दूसरी बाइक लेने का दबाव का आरोप

मटन प्रसाद महतो का कहना है कि जब उन्होंने अपनी बाइक की मांग की, तो थाना के कर्मियों द्वारा उन्हें दूसरी बाइक लेने का सुझाव दिया गया। हालांकि, उन्होंने इसे सिरे से खारिज कर दिया और अपनी ही बाइक वापस देने की मांग की।

ग्रामीण एसपी से की शिकायत

राजगंज थाना से गायब हुई जब्त बाइक, पीड़ित ने लगाया दूसरी गाड़ी लेने का दबाव का आरोप

इस मामले को लेकर पीड़ित ने गुरुवार को ग्रामीण एसपी कपिल चौधरी को लिखित आवेदन सौंपकर राजगंज थाना के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। आवेदन में उन्होंने स्पष्ट कहा है कि बाइक थाना की जिम्मेदारी में थी, ऐसे में उसके गायब होने की जवाबदेही पुलिस की बनती है।

थाना प्रभारी ने किया इनकार

राजगंज थाना से गायब हुई जब्त बाइक, पीड़ित ने लगाया दूसरी गाड़ी लेने का दबाव का आरोप

वहीं, इस पूरे मामले पर राजगंज थाना प्रभारी अलीशा कुमारी ने आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि “ऐसी कोई बात नहीं है” और मामले की जांच की जा रही है।

You Might Also Like

एडिशनल एसपी बने बदलापुर के सीओ अरविंद कुमार वर्मा
सी विजिल मोबाइल ऐप से करें आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायत – डॉ.ज्ञान प्रकाश
महाराष्ट्र को विकास की नई ऊंचाइयों पर ले जाने में सफल रहेंगे मुख्यमंत्री – चित्रसेन सिंह
Good News: अब 5 साल नहीं, सिर्फ 1 साल की नौकरी पर मिलेगी ग्रैच्युटी! नए लेबर कोड से करोड़ों कर्मचारियों की चमकी किस्मत, जानें क्या है नया नियम
Jaunpur में खाकी का खौफ: एक ही दिन में ‘डबल मुठभेड़’ से दहला जौनपुर, 3 बदमाशों को लगी गोली; असलहा तस्करी के बड़े सिंडिकेट का पर्दाफाश
TAGGED:#धनबाद #राजगंजथाना #पुलिसलापरवाही #झारखंडन्यूज़
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article धनबाद नगर निगम में शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न, अरुण कुमार चौहान बने उप महापौर धनबाद नगर निगम में शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न, अरुण कुमार चौहान बने उप महापौर
Next Article ईद पर धनबाद हाई अलर्ट: 44 थाना क्षेत्रों में सख्त निगरानी, पुलिसकर्मियों की छुट्टी रद्द ईद पर धनबाद हाई अलर्ट: 44 थाना क्षेत्रों में सख्त निगरानी, पुलिसकर्मियों की छुट्टी रद्द
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • उन्नाव दर्दनाक हादसा: रोड रोलर ने कुचला 10 वर्षीय बच्चे को, शव रखकर परिवार ने हाईवे जाम किया
  • अखिल भारतीय सर्वजन हित पार्टी का “विराट कार्यकर्ता सम्मेलन” संपन्न, ‘मिशन 2027’ का हुआ शंखनाद
  • अवध प्रांत में आतंक का पर्याय बने चार शातिर बदमाशों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • उत्तर प्रदेश पुलिस का चमत्कार, 99 मुकदमे वाले एक लाख के इनामी बदमाश को सेटिंग से किया गिरफ्तार !
  • जौनपुर का सरपतहां पुलिस थाना जनपद की शान, 123 साल पुरानी इमारत बनी वीरानगी में पहचान

Recent Comments

  1. Akhand Rashtra on उत्कृष्ट शिक्षा की अलख जगाने के लिए मुंबई के वकील ने गांव में खोला स्कूल
  2. Akhand Rashtra on चलती ट्रेन में गोलीबारी, RPF के ASI और 3 यात्रियों की मौत, जयपुर-मुंबई ट्रेन में पालघर के पास फायरिंग
  3. Bhaskar Singh on माता भाग्यलक्ष्मी के दर्शनोपरांत रामराज्य सभा का समापन
  4. Ryan F on चलती ट्रेन में गोलीबारी, RPF के ASI और 3 यात्रियों की मौत, जयपुर-मुंबई ट्रेन में पालघर के पास फायरिंग
  5. AlyciaH on उत्कृष्ट शिक्षा की अलख जगाने के लिए मुंबई के वकील ने गांव में खोला स्कूल
about us

Akhand Rashtra एक राष्ट्रीय दैनिक अख़बार है, जो 18 वर्षों से निष्पक्ष, सटीक और जिम्मेदार पत्रकारिता करते हुए प्रिंट व डिजिटल माध्यमों पर सक्रिय है।

Important Category

  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • गुजरात
  • पश्चिम बंगाल
  • बिहार
  • महाराष्ट्र

Important Links

  • देश
  • विदेश
  • एक्सक्लूसिव
  • अपराध
  • राजनीति
  • साहित्य

Quick Link

  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions – Akhand Rashtra
  • Disclaimer
  • GDPR
  • Contact

Find Us on Socials

© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Not a member? Sign Up