By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Reading: नदी किनारे अवैध खनन और ओबी डंपिंग पर सख्त कार्रवाई, सीओ व थाना प्रभारी होंगे जवाबदेह : उपायुक्त
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
Font ResizerAa
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Akhand Rashtra News > DHANBAD NEWS > नदी किनारे अवैध खनन और ओबी डंपिंग पर सख्त कार्रवाई, सीओ व थाना प्रभारी होंगे जवाबदेह : उपायुक्त
DHANBAD NEWS

नदी किनारे अवैध खनन और ओबी डंपिंग पर सख्त कार्रवाई, सीओ व थाना प्रभारी होंगे जवाबदेह : उपायुक्त

Krishna Kumar Noniya
Last updated: June 27, 2026 8:42 pm
Krishna Kumar Noniya
57 minutes ago
Share
नदी किनारे अवैध खनन और ओबी डंपिंग पर सख्त कार्रवाई, सीओ व थाना प्रभारी होंगे जवाबदेह : उपायुक्त
SHARE

अपनी भाषा चुने।

जमुनिया, कतरी और दामोदर नदी तटों का होगा संयुक्त निरीक्षण, अवैध खनन में संलिप्त लोगों पर नामजद प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश

धनबाद, 27 जून 2026।

जिले में अवैध खनन एवं नदी किनारे ओवर बर्डन (ओबी) डंपिंग पर रोक लगाने के लिए प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है। उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि जिले से गुजरने वाली जमुनिया, कतरी एवं दामोदर नदी के किनारे यदि कहीं भी अवैध खनन या ओबी डंपिंग पाई जाती है तो संबंधित अंचल अधिकारी (सीओ) एवं थाना प्रभारी सीधे तौर पर जवाबदेह होंगे।

नदी किनारे अवैध खनन और ओबी डंपिंग पर सख्त कार्रवाई, सीओ व थाना प्रभारी होंगे जवाबदेह : उपायुक्त

शनिवार को न्यू टाउन हॉल में आयोजित जिला खनन टास्क फोर्स की बैठक में उपायुक्त ने जिला खनन पदाधिकारी, जिला परिवहन पदाधिकारी एवं अन्य संबंधित विभागों की संयुक्त टीम को तीनों नदियों के पूरे रूट का निरीक्षण कर विस्तृत रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि नदी किनारे अवैध रूप से ओबी डंप करना भी खनन अपराध की श्रेणी में आता है और ऐसे मामलों में दोषियों के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज की जाए।

- Advertisement -
anaya's kitchenanaya's kitchen

उपायुक्त ने संभावित अवैध खनन क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण कर नदी तटों के संरक्षण का भी निर्देश दिया। साथ ही बिना ढंके कोयला परिवहन करने वाले वाहनों पर कार्रवाई तेज करने तथा ऐसे वाहनों का चालान जारी नहीं करने के निर्देश जिला परिवहन विभाग को दिए।

बैठक में जमुनिया नदी क्षेत्र में अवैध खनन की स्थिति पर विशेष चर्चा हुई। बीसीसीएल प्रबंधन ने जानकारी दी कि कंक्रीट ब्लॉक के माध्यम से 11 अवैध खनन मुहानों को बंद कर दिया गया है तथा अन्य मुहानों को बंद करने की प्रक्रिया जारी है। इस पर उपायुक्त ने जिला खनन पदाधिकारी को स्थल निरीक्षण कर विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया।

समीक्षा के दौरान जिला खनन पदाधिकारी ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में माइनर खनिजों के अवैध परिवहन में 95 वाहनों को जब्त किया गया, 13 प्राथमिकी दर्ज की गई तथा 28.67 लाख रुपये की वसूली की गई। वहीं अवैध कोयला खनन एवं परिवहन के विरुद्ध 106 प्राथमिकी दर्ज कर 76 वाहनों को जब्त किया गया तथा 1085.40 टन कोयला बरामद किया गया। इस दौरान 32 लोगों की गिरफ्तारी भी हुई।

वर्ष 2026 में मई माह तक अवैध कोयला खनन एवं परिवहन के विरुद्ध 26 प्राथमिकी दर्ज कर 40 वाहन जब्त किए गए तथा 190.5 टन कोयला बरामद किया गया। पांच लोगों को गिरफ्तार भी किया गया। विभिन्न थाना क्षेत्रों में लगातार दर्ज हो रही प्राथमिकी और कार्रवाई की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने टास्क फोर्स के सभी सदस्यों, अनुमंडल पदाधिकारियों, अंचल अधिकारियों, पुलिस उपाधीक्षकों एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारियों को संयुक्त रूप से अधिकाधिक छापेमारी अभियान चलाने का निर्देश दिया।

नदी किनारे अवैध खनन और ओबी डंपिंग पर सख्त कार्रवाई, सीओ व थाना प्रभारी होंगे जवाबदेह : उपायुक्त

बैठक में बीसीसीएल ने बताया कि सितंबर 2025 से मई 2026 तक ड्रोन सर्विलांस के माध्यम से 446 अवैध खनन मामलों की पहचान की गई, जिनमें 201 मामलों में कार्रवाई करते हुए 53 टन कोयला बरामद किया गया। इसके अलावा अवैध खनन के मुहानों को ध्वस्त करने, छापेमारी अभियान और केंद्रीय नियंत्रण कक्ष के माध्यम से की गई कार्रवाई का भी विस्तृत ब्यौरा प्रस्तुत किया गया।

नदी किनारे अवैध खनन और ओबी डंपिंग पर सख्त कार्रवाई, सीओ व थाना प्रभारी होंगे जवाबदेह : उपायुक्त

बैठक में नगर आयुक्त आशीष गंगवार, सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव, वन प्रमंडल पदाधिकारी विकास पालीवाल, अनुमंडल दंडाधिकारी लोकेश बारंगे, जिला खनन पदाधिकारी रितेश राज तिग्गा सहित बीसीसीएल एवं सीआईएसएफ के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

नदी किनारे अवैध खनन और ओबी डंपिंग पर सख्त कार्रवाई, सीओ व थाना प्रभारी होंगे जवाबदेह : उपायुक्त

You Might Also Like

धनबाद में अब तक 74.73% मतदाताओं का मैपिंग संपन्न
धनबाद में भीषण भू-धंसान: तेज धमाके के साथ 3 घर जमींदोज, कई लोगों के दबे होने की आशंका
धनबाद में भीषण भू-धंसान: तेज धमाके के साथ 3 घर जमींदोज, कई लोगों के दबे होने की आशंका
25 जून से मुहर्रम पर्व की समाप्ति तक 24×7 प्रभावी रहेगा कंट्रोल रूम
SIR 2026 को सफल बनाने के लिए राजनीतिक दलों के साथ हुई अहम बैठक, सभी बूथों पर BLA-2 नियुक्त करने का निर्देश
TAGGED:Dhanbad Mining Newsअवैध खननआदित्य रंजनओबी डंपिंगकतरी नदीकोयला तस्करीखनन विभागजमुनिया नदीजिला खनन टास्क फोर्सझारखंड न्यूजदामोदर नदीधनबादपुलिस कार्रवाईबीसीसीएल
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article दो बूंद जिंदगी की पिलाकर आने वाली पीढ़ी को करें पोलियो से सुरक्षित : सिविल सर्जन दो बूंद जिंदगी की पिलाकर आने वाली पीढ़ी को करें पोलियो से सुरक्षित : सिविल सर्जन
Next Article SIR 2026 को सफल बनाने के लिए राजनीतिक दलों के साथ हुई अहम बैठक, सभी बूथों पर BLA-2 नियुक्त करने का निर्देश SIR 2026 को सफल बनाने के लिए राजनीतिक दलों के साथ हुई अहम बैठक, सभी बूथों पर BLA-2 नियुक्त करने का निर्देश
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • Dulha Murder Case: अदालतें बंद कर दो? दूल्हा हत्याकांड में बहन की ‘एनकाउंटर जस्टिस’ की जिद पर सवाल
  • SIR 2026 को सफल बनाने के लिए राजनीतिक दलों के साथ हुई अहम बैठक, सभी बूथों पर BLA-2 नियुक्त करने का निर्देश
  • नदी किनारे अवैध खनन और ओबी डंपिंग पर सख्त कार्रवाई, सीओ व थाना प्रभारी होंगे जवाबदेह : उपायुक्त
  • दो बूंद जिंदगी की पिलाकर आने वाली पीढ़ी को करें पोलियो से सुरक्षित : सिविल सर्जन
  • UP BJYM: भाजयुमो के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष रोहित मिश्रा ने डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक से की शिष्टाचार भेंट, संगठन की मजबूती पर हुई चर्चा

Recent Comments

  1. Akhand Rashtra on उत्कृष्ट शिक्षा की अलख जगाने के लिए मुंबई के वकील ने गांव में खोला स्कूल
  2. Akhand Rashtra on चलती ट्रेन में गोलीबारी, RPF के ASI और 3 यात्रियों की मौत, जयपुर-मुंबई ट्रेन में पालघर के पास फायरिंग
  3. Bhaskar Singh on माता भाग्यलक्ष्मी के दर्शनोपरांत रामराज्य सभा का समापन
  4. Ryan F on चलती ट्रेन में गोलीबारी, RPF के ASI और 3 यात्रियों की मौत, जयपुर-मुंबई ट्रेन में पालघर के पास फायरिंग
  5. AlyciaH on उत्कृष्ट शिक्षा की अलख जगाने के लिए मुंबई के वकील ने गांव में खोला स्कूल
about us

Akhand Rashtra एक राष्ट्रीय दैनिक अख़बार है, जो 18 वर्षों से निष्पक्ष, सटीक और जिम्मेदार पत्रकारिता करते हुए प्रिंट व डिजिटल माध्यमों पर सक्रिय है।

Important Category

  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • गुजरात
  • पश्चिम बंगाल
  • बिहार
  • महाराष्ट्र

Important Links

  • देश
  • विदेश
  • एक्सक्लूसिव
  • अपराध
  • राजनीति
  • साहित्य

Quick Link

  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions – Akhand Rashtra
  • Disclaimer
  • GDPR
  • Contact

Find Us on Socials

© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Not a member? Sign Up