By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Reading: मां अंबे माइनिंग हादसे की अदालती जांच पर श्रम मंत्रालय लेगा निर्णय, DGMS ने भेजी रिपोर्ट
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
Font ResizerAa
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Akhand Rashtra News > राज्य > मां अंबे माइनिंग हादसे की अदालती जांच पर श्रम मंत्रालय लेगा निर्णय, DGMS ने भेजी रिपोर्ट
राज्य

मां अंबे माइनिंग हादसे की अदालती जांच पर श्रम मंत्रालय लेगा निर्णय, DGMS ने भेजी रिपोर्ट

Vivek kumar Upadhyay
Last updated: September 10, 2025 7:39 pm
Vivek kumar Upadhyay
10 months ago
Share
मां अंबे माइनिंग हादसे की अदालती जांच पर श्रम मंत्रालय लेगा निर्णय, DGMS ने भेजी रिपोर्ट
SHARE

अपनी भाषा चुने।


(अखंड राष्ट्र) वरीय संवाददाता कृष्णा कुमार नोनिया

झारखंड/धनबाद: बीसीसीएल के कतरास क्षेत्र अंतर्गत एकेडब्ल्यूएमसी परियोजना के मां अंबे आउटसोर्सिंग पैच में हुई खदान दुर्घटना को लेकर अब कोर्ट ऑफ इंक्वायरी की संभावना तेज हो गई है। खान सुरक्षा महानिदेशालय (DGMS) ने केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्रालय को अपनी प्राथमिक जांच रिपोर्ट सौंप दी है। तीन से अधिक लोगों की मौत होने पर अदालती जांच का निर्णय मंत्रालय स्तर से ही लिया जाता है।

DGMS सेंट्रल जोन के डिप्टी डायरेक्टर (माइंस) सुप्रियो चक्रवर्ती और उनकी टीम ने प्रारंभिक जांच में पाया कि हादसे की वजह हाईवाल बेंच फेल्योर और हाल रोड का धंसना रहा। इसके बाद रविवार से खनन कार्य पर रोक लगा दी गई है।

DGMS सूत्रों के मुताबिक कोर्ट ऑफ इंक्वायरी प्रक्रिया में जांच अधिकारी को सिविल कोर्ट जैसी शक्तियां मिलती हैं। वे गवाहों को बुला सकते हैं, दस्तावेजों की मांग कर सकते हैं। संबंधित पक्ष – श्रमिक, अधिकारी या परिजन – गवाहों से जिरह कर सकते हैं और अपने पक्ष में सबूत पेश कर सकते हैं। इससे पहले नगदा, गजलीटांड़, चासनाला (धनबाद) और ईसीएल राजमहल खदान हादसों की भी कोर्ट ऑफ इंक्वायरी हो चुकी है।

कोल इंडिया चेयरमैन ने ली जानकारी

मंगलवार को कोल इंडिया चेयरमैन पीएम प्रसाद ने दुर्घटना को लेकर जीएम (सेफ्टी) से विस्तृत जानकारी ली। उन्हें बताया गया कि हादसे में कुल आठ लोगों की मौत हुई, जिनमें छह आउटसोर्सिंग कर्मी शामिल थे। चेयरमैन ने खदान के भीतर बाहरी लोगों की मौजूदगी और सुरक्षा खामियों पर भी सवाल उठाए। इस दौरान जीएम सेफ्टी ने सुरक्षा व्यवस्था में चूक स्वीकार की।

विपक्ष का हमला

पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि जब तक कोर्ट ऑफ इंक्वायरी नहीं होगी, तब तक पूरे मामले की सच्चाई सामने नहीं आ पाएगी। दोषियों पर कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जानी चाहिए।
गिरिडीह के सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी ने घटना को दुखद बताते हुए कहा कि “रामकनाली कांटा पहाड़ी की इस दुर्घटना की सच्चाई कोर्ट ऑफ इंक्वायरी से ही सामने आएगी।” उन्होंने कहा कि वह इस विषय को सदन में भी उठाएंगे और मंत्रालय से मिलकर जांच की मांग रखेंगे।

मां अंबे माइनिंग हादसे की अदालती जांच पर श्रम मंत्रालय लेगा निर्णय, DGMS ने भेजी रिपोर्ट
बाबूलाल मरांडी

वहीं दूसरी ओर पूर्व विधायक अंबा प्रसाद घटनास्थल पर पहुंचीं। उन्होंने बीसीसीएल और डीजीएमएस को दोषी ठहराते हुए कहा कि इन पर हत्या का मामला दर्ज होना चाहिए।

मां अंबे माइनिंग हादसे की अदालती जांच पर श्रम मंत्रालय लेगा निर्णय, DGMS ने भेजी रिपोर्ट

                            अंबा प्रसाद

You Might Also Like

मतदान के लिए लल्लन तिवारी ने स्थगित किया गांव में बहुभोज का कार्यक्रम
डोंगरी से कार शेड को शिफ्ट करने के लिए रवि व्यास ने लिखा मुख्यमंत्री को पत्र
Maharashtra स्थापना दिवस 2026: सीएम फडणवीस ने दी शुभकामनाएं, कहा— देश का ‘ग्रोथ इंजन’ है हमारा प्रगतिशील महाराष्ट्र
लोढ़ा फाउंडेशन के सौजन्य से निर्मित चौक का मुख्यमंत्री ने किया लोकार्पण
समाजसेवी पंकज मिश्र द्वारा श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article जश्ने ईद मिलादुन्नवी में उमड़ी भीड़, अखाड़ो ने दिखाए करतब जश्ने ईद मिलादुन्नवी में उमड़ी भीड़, अखाड़ो ने दिखाए करतब
Next Article धनबाद में अवैध कोयला खदान धंसी, दो की मौत, कई लोगों के दबे होने की आशंका धनबाद में अवैध कोयला खदान धंसी, दो की मौत, कई लोगों के दबे होने की आशंका
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • Dulha Murder Case: अदालतें बंद कर दो? दूल्हा हत्याकांड में बहन की ‘एनकाउंटर जस्टिस’ की जिद पर सवाल
  • SIR 2026 को सफल बनाने के लिए राजनीतिक दलों के साथ हुई अहम बैठक, सभी बूथों पर BLA-2 नियुक्त करने का निर्देश
  • नदी किनारे अवैध खनन और ओबी डंपिंग पर सख्त कार्रवाई, सीओ व थाना प्रभारी होंगे जवाबदेह : उपायुक्त
  • दो बूंद जिंदगी की पिलाकर आने वाली पीढ़ी को करें पोलियो से सुरक्षित : सिविल सर्जन
  • UP BJYM: भाजयुमो के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष रोहित मिश्रा ने डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक से की शिष्टाचार भेंट, संगठन की मजबूती पर हुई चर्चा

Recent Comments

  1. Akhand Rashtra on उत्कृष्ट शिक्षा की अलख जगाने के लिए मुंबई के वकील ने गांव में खोला स्कूल
  2. Akhand Rashtra on चलती ट्रेन में गोलीबारी, RPF के ASI और 3 यात्रियों की मौत, जयपुर-मुंबई ट्रेन में पालघर के पास फायरिंग
  3. Bhaskar Singh on माता भाग्यलक्ष्मी के दर्शनोपरांत रामराज्य सभा का समापन
  4. Ryan F on चलती ट्रेन में गोलीबारी, RPF के ASI और 3 यात्रियों की मौत, जयपुर-मुंबई ट्रेन में पालघर के पास फायरिंग
  5. AlyciaH on उत्कृष्ट शिक्षा की अलख जगाने के लिए मुंबई के वकील ने गांव में खोला स्कूल
about us

Akhand Rashtra एक राष्ट्रीय दैनिक अख़बार है, जो 18 वर्षों से निष्पक्ष, सटीक और जिम्मेदार पत्रकारिता करते हुए प्रिंट व डिजिटल माध्यमों पर सक्रिय है।

Important Category

  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • गुजरात
  • पश्चिम बंगाल
  • बिहार
  • महाराष्ट्र

Important Links

  • देश
  • विदेश
  • एक्सक्लूसिव
  • अपराध
  • राजनीति
  • साहित्य

Quick Link

  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions – Akhand Rashtra
  • Disclaimer
  • GDPR
  • Contact

Find Us on Socials

© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Not a member? Sign Up